चोरी की योजना बनाते दो बदमाश गिरफ्तार, मोटरसाइकिल व हथियार बरामद
Last Updated: February 2, 2022 " 08:07 pm"
इंदौर : गौतमपुरा पुलिस ने चोरी की योजना बनाते बड़नगर जिला उज्जैन के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में उपयोग की गई मोटरसाइकिल,एक लोहे की टामी,टॉर्च, रस्सी,मिर्च पाउडर व पैंचकस जब्त किए गए हैं। इसके अलावा थाना नीलगंगा उज्जैन व थाना आजाद नगर इंदौर से चोरी की गई दो मोटर साइकिलें कीमत करीब 1 लाख 30 हजार रुपए भी बरामद की गई हैं।पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध थाना बड़नगर एवं बदनावर में लूट, चोरी,अवैध हथियार,अवैध शराब जैसे जघन्य अपराध पूर्व से पंजीबद्ध हैं। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गौतमपुरा कस्बे में सरकारी स्कूल के पीछे से इन आरोपियों को पकड़ा गया। इनसे चोरी की अन्य वारदातों के सम्बंध में भी पूछताछ की जा रही है ।