लखनऊ : यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण की वोटिंग के दौरान मतदाताओं में चुनाव प्रक्रिया को लेकर उत्साह देखा गया। सुबह धीमी शुरुआत के बाद दिन चढ़ने के साथ मतदान में भी गरमी आई। शाम 6 बजे तक के चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर 60.17 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।हालांकि यह वर्ष 2017 में इन 58 विधानसभा सीटों पर हुए 64.10 फीसदी मतदान के प्रतिशत से यह लगभग 4 फीसदी कम है। इस बार के चुनाव में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल के साथ आने से मुकाबला बीजेपी विरुद्ध सपा+ ही दिखाई दे रहा है। बहुजन समाज पार्टी आखिरी समय में जोर लगाती दिखी। वहीं, कांग्रेस भी चुनावी मैदान में दिख रही है।
शामली रहा सबसे आगे, गाजियाबाद में सबसे कम मतदान।
विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण की वोटिंग के दौरान शामली जिले में मतदाताओं के बीच एक बार फिर मतदान के प्रति रुझान दिखा। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान भी इन 11 जिलों में सबसे अधिक वोटिंग शामली में ही देखने को मिली थी। वहीं, गाजियाबाद एक बार फिर वोटिंग प्रतिशत के मामले में फिसड्डी रहा है। शामली में सबसे अधिक 69.42 फीसदी वोटिंग शाम 6 बजे तक रिकॉर्ड की गई। यह एक मात्र जिला रहा है, जहां वर्ष 2017 से दो फीसदी से अधिक वोटिंग हुई है। वहीं, गाजियाबाद जिले में वर्ष 2017 के मुकाबले इस बार करीब 6 फीसदी मतदान में गिरावट दर्ज की गई। शाम 6 बजे तक 52.43 फीसदी वोटिंग होने की बात सामने आई है। यह मतदाताओं के अलग ही मूड को दिखा रहा है।
Related Posts
July 20, 2017 मुलायम सिंह यादव बन सकते हैं बिहार के राज्यपाल, रामनाथ कोविंद को वोट देने का इनाम देगी नरेंद्र मोदी सरकार! बेटे के हाथों तख्तापलट का शिकार हुए सपा के पुरोधा मुलायम सिंंह यादव अब घर-बार, राज्य […]
October 10, 2017 स्पा और मसाज सेंटर के नाम पर चलता था देह व्यापार, छापे के बाद हुआ ये हाल इंदौर। क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए न्यू पलासिया क्षेत्र में एक डिज़ायर स्पा […]
August 7, 2021 कमलनाथ ने नेता प्रतिपक्ष का पद छोड़ने के दिए संकेत, शर्मा या वर्मा को मिल सकता है मौका…?
भोपाल : लगता है देर से ही सही पर पूर्व सीएम कमलनाथ को ये समझ आ गया है कि कांग्रेस के […]
May 14, 2021 बड़ी राहत : थमने लगी है कोरोना की रफ्तार, नए संक्रमितों से डेढ़ गुना से अधिक हुए रिकवर
इंदौर : कोरोना संक्रमण को लेकर धीमी गति से ही सही पर हालात में सुधार नजर आने लगा है। […]
March 22, 2017 विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल के खिलाफ हाईकोर्ट में लगी याचिका खारिज बिलासपुर - विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल के खिलाफ हाईकोर्ट में लगी याचिका खारिज । […]
August 19, 2024 चोरी की वारदात को अंजाम देकर भागा बदमाश गुजरात से पकड़ाया
इंदौर : 4 साल से फरार नकबजन आकाश उर्फ चीनी उर्फ गोलू को, पुलिस थाना भँवरकुआं ने मोरबी […]
May 16, 2021 मप्र में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण पाने में मिल रही सफलता, घट रहा है पाजिटिविटी रेट- सीएम शिवराज
भोपाल : रविवार को ग्वालियर दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि […]