इंदौर : देश और प्रदेश ही नहीं एशिया का सबसे बड़ा बायोगैस प्लांट इंदौर के देवगुराड़िया स्थित ट्रेन्चिंग ग्राउंड में स्थापित किया गया है। यहां कचरे से बायोगैस बनाई जाएगी, जिसका उपयोग सीएनजी चलित सिटी बसों के संचालन में होगा। इस प्लांट का लोकार्पण 19 फरवरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल रूप से करेंगे। वे भोपाल, इंदौर और देवास के स्वच्छता प्रहरियों से संवाद भी करेंगे। सीएम शिवराज के भी इस दौरान उपस्थित रहने की संभावना है।
मंत्री सिलावट ने लिया तैयारियों का जायजा।
जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने बुधवार शाम बायोगैस प्लांट के लोकार्पण समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। संभागायुक्त पवन कुमार शर्मा, कलेक्टर मनीष सिंह और निगमायुक्त प्रतिभा पाल भी इस दौरान मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट ने अधिकारियों से लोकार्पण समारोह को लेकर की गई तमाम व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समारोह में छोटी से छोटी बातों का भी ध्यान रखा जाए। प्रधानमंत्री के वर्चुअली जुड़ने में किसी तरह की दिक्कत नहीं आए इसका विशेष ध्यान रखा जाए। मंत्री सिलावट के मुताबिक यह बायोगैस प्लांट इंदौर का गौरव बढाने में बड़ी भूमिका निभाएगा।
Related Posts
May 24, 2021 खंडवा के जनसंपर्क अधिकारी का निलंबन वापस, संभागायुक्त ने किया बहाल
इंदौर : खंडवा के जिला जनसम्पर्क अधिकारी बृजेन्द्र शर्मा को 24 घंटे में ही पुनः बहाल कर […]
March 23, 2025 डॉ. नीरजा माधव और शिवकुमार विवेक हिंदी गौरव अलंकरण से सम्मानित
पांच कवि भी काव्य गौरव अलंकरण से सम्मानित।
भाषा और भारतीयता की चिंता आवश्यक- प्रो. […]
August 15, 2022 पंचम निषाद के कलाकारों ने देशभक्ति के जज्बे को परवान चढ़ाया
इंदौर प्रेस क्लब के राजेंद्र माथुर सभागार में सजाई गई देशभक्ति के गीतों की […]
December 3, 2022 एआईसी – प्रेस्टीज व सिडबी के बैनर तले 7 दिसंबर को आयोजित होगी स्टार्टअप समिट
मप्र की पहली सबसे बड़ी समिट में प्रदेशभर से स्टार्टअप संस्थापक लेंगे भाग।
देश भर से […]
July 27, 2023 नरसिंह वाटिका में अंतिम दिन 5 हजार श्रद्धालुओं ने किया रुद्राभिषेक
रुद्राभिषेक के बाद भगवान शिव के भजनों पर श्रद्धालुओं के साथ थिरके विधायक संजय […]
November 15, 2021 टी- 20 विश्वकप क्रिकेट फाइनल में ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : टी-20 क्रिकेट विश्वकप मैच में क्रिकेट सट्टा चलाने वाले 06 आरोपी, क्राइम ब्राँच […]
December 29, 2021 बिजली के बढ़े बिल और महंगाई से पीड़ित महिलाओं ने राजानी के समक्ष व्यक्त की अपनी पीड़ा
देवास : बीते पाँच सप्ताह से देवास जिला शहर कॉंग्रेस कमेटी, शहर के विभिन्न वार्डो में […]