नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 18 फरवरी, 2022 को शाम 4:30 बजे ठाणे और दिवा को जोड़ने वाली दो अतिरिक्त रेलवे लाइनों को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राष्ट्र को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री मुंबई उपनगरीय रेलवे की दो उपनगरीय रेलगाड़ियों को भी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस अवसर पर वे अपना संबोधन भी देंगे।
कल्याण मध्य रेलवे का मुख्य जंक्शन है। देश के उत्तरी और दक्षिणी भाग से आने वाला यातायात कल्याण में एक साथ हो जाता है और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसटी) की ओर चला जाता है। कल्याण और सीएसटी के बीच चार पटरियों में से दो ट्रैक धीमी लोकल ट्रेनों के लिए और दो ट्रैक फास्ट लोकल, मेल एक्सप्रेस और मालगाड़ियों के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। उपनगरीय और लंबी दूरी की रेलगाड़ियों को अलग करने के लिए दो अतिरिक्त पटरियों की योजना बनाई गई थी।
620 करोड़ की लागत से बिछाई गई हैं दो अतिरिक्त रेल लाइन।
ठाणे और दिवा को जोड़ने वाली दो अतिरिक्त रेल लाइनें लगभग 620 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई हैं। इसमें 1.4 किमी लंबा रेल फ्लाईओवर, 3 प्रमुख पुल, 21 छोटे पुल शामिल हैं। ये लाइनें मुंबई में उपनगरीय रेलगाड़ियों के यातायात के साथ लंबी दूरी की रेलगाड़ियों के यातायात में रुकावट को काफी हद तक दूर कर देंगी। इन लाइनों से शहर में 36 नई उपनगरीय रेलगाड़ियां भी चलाई जा सकेंगी।
Related Posts
November 15, 2021 जनजातीय गौरव सम्मेलन में भाग लेने भोपाल रवाना हुए आदिवासी बन्धु
इंदौर : भोपाल में आयोजित जनजाति सम्मेलन में भाग लेने के लिए खरगोन जिले के 6000 से […]
April 11, 2022 खरगौन में रामनवमी जुलूस पर पथराव, तोड़फोड़ व आगजनी के बाद कर्फ्यू लागू
खरगौन : मप्र के इंदौर सम्भाग में आने वाले खरगौन जिले में रविवार को रामनवमी के जुलूस पर […]
November 2, 2021 डॉ. रीना रवि मालपानी सूर्य सिद्धि एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित
पुणे : सूर्यदत्ता इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एवं सिद्धि फ़ाउंडेशन, पुणे के संयुक्त […]
December 9, 2022 28 वी अखिल भारतीय मोयरा गोल्ड कप फुटबॉल स्पर्धा 11 दिसंबर से
पुरुष व महिला वर्ग में खेली जाएगी स्पर्धा।
दो चरणों में होगी स्पर्धा, 11 से 17 […]
October 8, 2021 कैलाश विजयवर्गीय पुनः बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए, सिंधिया को भी मिली राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह
नई दिल्ली : बीजेपी ने नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर दी है। मप्र के नेताओं को […]
November 4, 2023 नेपाल में भूकंप से ढाई सौ से अधिक लोगों की मौत
उत्तर भारत के कई राज्यों में भी महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके।
नई दिल्ली : नेपाल […]
May 4, 2019 आईडीए का उपयंत्री निकला करोड़ों का आसामी इंदौर: लोकायुक्त पुलिस द्वारा आईडीए के सब इंजीनियर गजानंद पाटीदार के ठिकानों पर मारे […]