इंदौर : छात्राओं के विरुद्ध अपराध एवं छेड़छाड़ की घटनाओ की रोकथाम हेतु वैष्णव कॉमर्स कॉलेज में भी “सबला सहायिका निर्भया” की टीम बनाई गई है।
इस टीम को कानूनी प्रक्रिया की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि वह अपनी सुरक्षा भी करें और कॉलेज के आसपास ग्रुप में पेट्रोलिंग कर, असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखें।
एडीसीपी जोन -4 प्रशांत चौबे ने छात्राओं से कहा कि कानून के स्थाई तथा अदृश्य गार्ड महिलाओं की सुरक्षा करते हैं। आप होंगे कानून के अदृश्य गार्ड जो अपराधों को रोकने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं, बस आवश्यकता है विधि और प्रक्रिया को जानने की।
उन्होनें वर्तमान के तकनीकि युग को ध्यान में रखते हुए सभी को समझाइश दी कि, सोशल मीडिया पर वर्चुअल लोगों से सावधान रहकर एक्चुअल और फिजिकल जानकारी वाले लोगों से ही संपर्क में रहना चाहिए।
कार्यक्रम में वैष्णो महाविद्यालय के चेयरमैन मनोहर बाहेती द्वारा महिला अपराध तथा अपराध से युवाओं को बचाने के संबंध में पुलिस विभाग से तैयार करवाकर 1 लाख बुकलेट विभिन्न शैक्षिक संस्थाओं में प्रदान करने की घोषणा की गई। इस संबंध में शीघ्र ही रूपरेखा तैयार कर इंदौर पुलिस के साथ एमओओयू भी किया जाएगा।
Related Posts
May 13, 2025 दर्शक थिएटर तक न आए तो नाटक दर्शकों के बीच ले जाएं : सोमण
इंदौर : जाने-माने अभिनेता, लेखक,निर्देशक योगेश सोमण का कहना है कि बदलते दौर में नाटक को […]
September 16, 2021 डकैती डालने की योजना बनाते 5 बदमाश धराए, पेट्रोल पंप पर धावा बोलने की रच रहे थे साजिश
इंदौर : पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बनाती हुई गैंग ब्रांच इंदौर के हत्थे चढ़ […]
December 5, 2022 रहस्य, रोमांच से भरपूर नाटक ‘यू मस्ट डाय’ का मंचन 10 व 11 दिसंबर को होगा
इंदौर: सानंद न्यास के मंच पर खंडवा रोड स्थित यूसीसी सभागृह में रहस्य - रोमांच से भरपूर […]
June 2, 2021 कियोस्क सेंटर की सुविधाएं चाहिए तो दिखाना होगा टीकाकरण प्रमाण पत्र
इंदौर : जिले में कोविड टीकाकरण अभियान लगातार जारी है। जिले में अब तक लगभग 11 लाख से […]
May 5, 2024 इंदौर संभाग की लोकसभा सीटों पर स्वतंत्र, निर्विघ्न और निष्पक्ष चुनाव को लेकर सभी तैयारियां मुकम्मल
मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए होंगी छाया, पेयजल और अन्य सुविधाएं।
मतदान केंद्रों […]
January 23, 2024 अमेरिका में राम लला की प्रतिष्ठा की भारतवंशियों ने मनाई खुशी
नगर निगम के राजस्व प्रभारी के भतीजों ने भी टेक्सास में आयोजित की शोभायात्रा। […]
February 9, 2023 देश की पहली सीएनजी चलित स्वीपिंग मशीन का महापौर ने किया लोकार्पण
इंदौर का ग्रीन एनर्जी में नवाचार- महापौर।
इंदौर : स्वच्छता में लगातार 6 बार से देश […]