टीवी रियेलिटी शो ‘बिग बॉस 7’ के प्रतिभागी कुशाल टंडन ‘बिग बॉस’ के इस सीजन को काफी गौर से देख रहे हैं. कुशाल शो देखने के साथ-साथ घर में होनेवाली हरकतों पर भी खूब रियेक्ट करते हैं. इस बार उन्होंने शो के प्रतिभागी बानी जे के खिलाफ मोर्चा खोला है.
यह बात इसलिए भी खास है क्योंकि बानी, कुशाल की एक्स गर्लफ्रेंड गौहर खान की बेस्ट फ्रेंड है. हाल में गौहर बानी को सपोर्ट करने के लिए ‘बिग बॉस 10′ में आईं थीं. उन्होंने ट्विटर पर बानी को लेकर अपनी राय शेयर की है. बानी एक पॉपुलर प्रतिभागियों में से एक है लेकिन घर में वे ज्यादातर सदस्यों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं रखती हैं.
कुशाल ने ट्वीट कर कहा,’ बानी बहुत इरिटेटिंग है.’ हालांकि कुशाल के इस ट्वीट पर कई प्रतिक्रियाएं सामने आई है. कईयों ने तो यह भी कहा कि कुशाल लोपा से प्रभावित होकर ये सब कह रहे हैं.
बानी और लोपा की लड़ाई तो सबके सामने है. इसके अलावा घर के कई सदस्यों को बानी की बुराई करते देखा गया है. वे ‘बिग बॉस’ के घर में सिर्फ गौरव चोपड़ा से बात करती हैं और कभी-कभार उनसे भी बहस करती नजर आती हैं.
गौरव कई बार बानी को यह कहते हुए नजर आये हैं कि बानी सिर्फ अपनी बात कहकर चली जाती हैं और सामने वाले की बात नहीं सुनतीं.
बता दें कि ‘बिग बॉस’ के घर में ही कुशाल और गौहर की नजदीकियां बढ़ी थी. ‘बिग बॉस’ इसी सीजन की विजेता भी रह चुकी हैं.
Related Posts
March 20, 2020 खाटूश्याम सहित तमाम बड़े देवालयों के पट किये गए बंद इंदौर : कोरोना के खतरे का असर देश, प्रदेश व शहर के तमाम ऐसे धर्मस्थानों पर भी पड़ा है […]
July 13, 2024 एक पेड़ मां के नाम अभियान में रेवती रेंज पर पौधरोपण करेंगे गृहमंत्री शाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी रहेंगे उपस्थित।
मंत्रीद्वय विजयवर्गीय एवं सिलावट ने […]
March 9, 2025 महिला सशक्तिकरण के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा : न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला
संस्था न्यायाश्रय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सेमिनार का आयोजन।
राष्ट्रीय […]
May 18, 2020 लॉकडाउन 4 में राज्यों को दिए गए जोन तय कर छूट देने के अधिकार नई दिल्ली : कोरोना से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने 31 मई तक लॉकडाउन बढा दिया है। इसे […]
April 18, 2021 मनकामेश्वर शिव मन्दिर कांटाफोड़ के भक्त मंडल को विजयवर्गीय ने उपलब्ध कराई ऑक्सीजन मेड मशीनें
इंदौर : कोरोना महामारी के विकराल होते स्वरूप को देखते हुए नवलखा स्थित मनकामेश्वर […]
January 7, 2021 ट्रम्प समर्थकों ने अमरीकी संसद को बनाया बंधक, सुरक्षाकर्मियों की फायरिंग में एक प्रदर्शनकारी की मौत
वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने जमकर हंगामा करते हुए अमेरिकी […]
November 3, 2019 सोमवार को कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगी बीजेपी इंदौर : सोमवार, 4 नवंबर को दोपहर 12 बजे, जिले के सभी किसान व भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश की […]