टीवी रियेलिटी शो ‘बिग बॉस 7’ के प्रतिभागी कुशाल टंडन ‘बिग बॉस’ के इस सीजन को काफी गौर से देख रहे हैं. कुशाल शो देखने के साथ-साथ घर में होनेवाली हरकतों पर भी खूब रियेक्ट करते हैं. इस बार उन्होंने शो के प्रतिभागी बानी जे के खिलाफ मोर्चा खोला है.
यह बात इसलिए भी खास है क्योंकि बानी, कुशाल की एक्स गर्लफ्रेंड गौहर खान की बेस्ट फ्रेंड है. हाल में गौहर बानी को सपोर्ट करने के लिए ‘बिग बॉस 10′ में आईं थीं. उन्होंने ट्विटर पर बानी को लेकर अपनी राय शेयर की है. बानी एक पॉपुलर प्रतिभागियों में से एक है लेकिन घर में वे ज्यादातर सदस्यों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं रखती हैं.
कुशाल ने ट्वीट कर कहा,’ बानी बहुत इरिटेटिंग है.’ हालांकि कुशाल के इस ट्वीट पर कई प्रतिक्रियाएं सामने आई है. कईयों ने तो यह भी कहा कि कुशाल लोपा से प्रभावित होकर ये सब कह रहे हैं.
बानी और लोपा की लड़ाई तो सबके सामने है. इसके अलावा घर के कई सदस्यों को बानी की बुराई करते देखा गया है. वे ‘बिग बॉस’ के घर में सिर्फ गौरव चोपड़ा से बात करती हैं और कभी-कभार उनसे भी बहस करती नजर आती हैं.
गौरव कई बार बानी को यह कहते हुए नजर आये हैं कि बानी सिर्फ अपनी बात कहकर चली जाती हैं और सामने वाले की बात नहीं सुनतीं.
बता दें कि ‘बिग बॉस’ के घर में ही कुशाल और गौहर की नजदीकियां बढ़ी थी. ‘बिग बॉस’ इसी सीजन की विजेता भी रह चुकी हैं.
Related Posts
February 17, 2023 G- 20 समूह की बैठक में सराहा गया इंदौर की बेटी का नवाचार – मुख्यमंत्री
इंदौर की पूजा दुबे ने किया पराली से मशरूम उत्पादन का नवाचार।
नवाचार से विकास […]
January 19, 2021 ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने एक- दूसरे को लगाया हल्दी-कुमकुम, पारंपरिक खेलों का उठाया लुत्फ
इंदौर : श्री परशुराम महासभा महिला प्रकोष्ठ की मेजबानी में हवा बंगला कैट रोड स्थित […]
October 6, 2020 वैश्य- अग्रवाल ऑनलाइन परिचय सम्मेलन में 200 प्रत्याशियों ने की शिरकत
इंदौर : वैश्य-अग्रवाल बायोडाटा ग्रुप इंदौर ने रविवार को पांच नि:शुल्क ऑनलाइन परिचय […]
August 29, 2021 नीमच में दबंगों ने आदिवासी युवक को पिकअप वाहन से बांधकर घसीटा, इलाज के दौरान हुई मौत, 5 आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : नीमच जिले में दबंगों द्वारा आदिवासी युवक के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। […]
July 27, 2021 राष्ट्रपति कोविद ने कारगिल विजय दिवस पर शहीद जवानों को अर्पित किए श्रद्धासुमन
नई दिल्ली : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कारगिल विजय दिवस की 22वीं वर्षगांठ पर मुख्य […]
December 28, 2022 बदलता इंदौर पर केंद्रित फोटोग्राफी स्पर्धा में देवेंद्र मालवीय प्रथम
कपिल वर्मा द्वितीय और प्रफुल्ल चौरसिया (आशु) तृतीय स्थान पर रहे।
इंदौर नगर निगम और […]
April 25, 2020 नई मशीनें लगने से सैम्पल्स की टेस्टिंग क्षमता बढ़ी, अब नहीं होगा बैकलॉग..! इंदौर : संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी ने बताया कि, इंदौर, प्रदेश का ऐसा पहला शहर है जहां […]