इंदौर : बुधवार सुबह मोबाइल पर बात कर रहे एक युवक पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। ये सनसनीखेज वारदात भंवरकुआ थाना क्षेत्र के समता नगर में घटित हुई। सूचना मिलने पर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक की शिनाख्त दीपक पिता तुलसीराम यादव के रूप में हुई। हमले में एक अन्य युवक घायल भी हुआ है, जिसका इलाज किया जा रहा है।
बताया जाता है कि मृतक दीपक के घर के पास श्रीजी नामक प्लास्टिक फैक्ट्री है। इस फैक्ट्री के दो कर्मचारियों अमित और श्रीवास में विवाद चल रहा था। बुधवार सुबह अमित पर हमला करने के लिए श्रीवास का भाई राहुल और उंसका साथी रवि फैक्ट्री पहुंचे थे। आरोपियों ने अमित पर हमला करने के बाद पास में ही मोबाइल पर बात कर रहे दीपक पर भी चाकुओं से वार कर दिए और भाग निकले। गंभीर रूप से घायल दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस घायल अमित के बयान लेने के साथ आरोपियों की तलाश में जुट गई है। हमले की वजह का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
Related Posts
July 11, 2021 भोपाल पुलिस की पकड़ में आया भूमाफिया उस्मानी, लसूड़िया पुलिस के हवाले
इंदौर : होटल स्वीट हार्ट की आड़ में ड्रग्स तस्करी, सेक्स रैकेट सहित कई अनैतक गतिविधियों […]
February 23, 2024 भारत के पास है प्रचुर प्रतिभा और वैश्विक नेतृत्व क्षमता : शेख मंसूर अल थानी
समावेशी और उद्देश्य परक संस्कृति को दें बढ़ावा : बीएस नागेश ।
नवाचार के लिए बनाएं […]
December 30, 2019 बीस साल बाद आचार्यश्री विद्यासागरजी महाराज का इंदौर में होगा मंगल प्रवेश इंदौर : दिगम्बर जैन समाज के सबसे बड़े संत आचार्य श्री 108 विद्या सागर जी महाराज का मंगल […]
January 16, 2022 क्षेत्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला, राऊ में भी होगा डीएनए परीक्षण
इंदौर : आपराधिक प्रकरणों में पुलिस विवेचना और अपराध अनुसंधान को बेहतर बनाने के लिए शासन […]
February 5, 2023 नव श्रृंगारित अन्नपूर्णा लोक को निहारने लगा श्रद्धालुओं का तांता
इंदौर : शहर के पश्चिम क्षेत्र स्थित नवश्रृंगारित अन्नपूर्णा मंदिर में बीते 24 घंटों में […]
March 1, 2025 नाट्य संगीत की सुरीली महफिल के साथ मनाया गया मराठी गौरव दिवस
इंदौर : प्रतिवर्ष 27 फरवरी को मराठी के प्रसिद्ध साहित्यकार विष्णु वामन शिरवाडकर […]
April 7, 2022 लद्दाख पुलिस को यातायात प्रबन्धन की ट्रेनिंग देने पर सम्मानित हुए रणजीत सिंह
इन्दौर : अपनी अनूठी यातायात प्रबन्धन शैली के कारण देश- विदेश में चर्चित इंदौर पुलिस के […]