इंदौर :रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग में कई देशों के नागरिक वहां फंस गए हैं। इनमें भारत से मेडिकल की पढ़ाई करने गए हजारों छात्र भी शामिल हैं।हालांकि भारत सरकार के प्रयासों से भारतीयों की वतन वापसी का सिलसिला भी शुरू हो गया है। यूक्रेन से लौटे ऐसे ही कुछ बच्चों की अगवानी सांसद शंकर लालवानी ने इंदौर एयरपोर्ट पर की। यूक्रेन से लौटे इन बच्चों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया और कहा कि तिरंगा लगाने के बाद उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई।
भारत सरकार चला रही ऑपेरशन गंगा।
सांसद शंकर लालवानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत के नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए ऑपरेशन गंगा चलाया जा रहा है। चार केंद्रीय मंत्री यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की सुरक्षित वापसी के लिए भेजे गए हैं। सांसद लालवानी के मुताबिक यूक्रेन से सभी भारतीयों को जल्द ही निकालकर भारत वापस लाया जाएगा।
Related Posts
March 21, 2021 ऑस्ट्रेलियन कछुए बेचने की फिराक में घूम रहे आरोपी को क्राइम ब्रांच ने धर- दबोचा, दो कछुए किए जब्त
इंदौर : विदेशी आस्ट्रेलियन कछुआ तस्करको क्राइम ब्रांच ने अपनी गिरफ्त में लिया है। आरोपी […]
October 2, 2023 नशा मुक्ति के लिए समझाइश के साथ सख्ती भी जरूरी : कलेक्टर
नशा विरोधी पेंटिंग प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण।
इंदौर : कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी […]
September 10, 2022 थैलेसीमिया पीड़ित गरीब वर्ग के बच्चों को मिलेंगी नि:शुल्क दवाइयां
श्री रणजीत हनुमान मंदिर और श्री गणेश मंदिर खजराना में हुआ निशुल्क दवाई वितरण केंद्र का […]
December 5, 2021 वनमंत्री विजय शाह पहुंचे चिड़ियाघर, सीसीटीवी में कैद तस्वीर तेंदुए की ही होने का किया दावा
इंदौर : चिड़ियाघर से कथित रूप से वन विभाग के पिंजरे से भागे तेंदुए का चार दिन की खोजबीन […]
January 25, 2025 नर्मदा साहित्य मंथन अहिल्या पर्व के पोस्टर का विमोचन
भारतीय संस्कृति में संवाद की परम्परा का संवाहक नर्मदा साहित्य मंथन - श्रीरंग […]
January 4, 2017 5 राज्यो में चुनाव की तारीखों की घोषणा उत्तरप्रदेश- 7 चरणों में होगा मतदान
73 सीट-11 फरवरी 2017
67 सीट-15 फरवरी
69 […]
October 11, 2023 महू में अवैध शराब के अड्डों पर दी गई दबिश
दो आरोपी गिरफ्तार, लाखों रुपए मूल्य की देशी व हाथ भट्टी की मदिरा और शराब बनाने में […]