इंदौर : प्रदेश के गृहमंत्री और इंदौर के प्रभारी डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सिंधी समाज के कार्यक्रम में भी भाग लिया। इस दौरान डॉ. मिश्रा सिंधी भाषा की बारह खड़ी सुनाई तो सभागृह तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। गृहमंत्री ने यह भी खुलासा किया कि उन्हें सिंधी भाषा लिखना, पढ़ना और बोलना आती है।
दरअसल, गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा नागरिकता सम्मान समारोह में शिरकत करने जाल सभागृह पहुंचे थे। इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने सिंधी भाषा की बारह खड़ी भी सुना दी।
समारोह में गृहमंत्री डॉ. मिश्रा ने सिंधी समाजजनों से कहा कि उनका बचपन सिंधी समाज के लोगों के बीच बीता है। उन्होंने सवाल पूछने के अंदाज में कहा कि यहां बैठे बहुत सारे लोग सिंधी भाषा लिख नहीं पाते होंगे? बोल तो लेते होंगे।
इस पर सभागृह में मौजूद कई लोगों ने अपना हाथ उठाकर जवाब दिया कि उन्हें सिंधी भाषा लिखते आती है। गृहमंत्री ने कहा कि वे सिंधी भाषा लिख भी लेते हैं। उनकी इस बात ने वहां मौजूद लोगों को हैरत में डाल दिया।इसके बाद उन्होंने सिंधी बारह खड़ी भी सुनाई।
कार्यक्रम में मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला, मालिनी गौड़ व आकाश विजयवर्गीय और सिंधी समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Related Posts
March 21, 2019 सियासत में एंट्री की अटकलों को बॉलीवुड के सुल्तान ने किया खारिज मुम्बई: सुपरस्टार और बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान ने उनके सियासत में प्रवेश को लेकर लगाई […]
September 20, 2020 शव की दुर्दशा के मामले में एमवाय अधीक्षक को नोटिस, वार्ड बॉय और एसआई निलम्बित इंदौर : मेडिकल कॉलेज के अस्पताल की मरचुरी में लाश की दुर्दशा के मामले में संभागायुक्त […]
January 25, 2025 दिग्विजय सिंह के आरोप पर बीजेपी प्रवक्ता सलूजा का पलटवार
बोले श्मशान की जमीन पर थी कांग्रेस के भूमाफियाओं की नजर ।
पिपल्याहाना स्थित सर्वे […]
February 8, 2022 आजीवन सहयोग निधि के लिए बीजेपी इंदौर नगर को 10 करोड़ का लक्ष्य
इंदौर : सोमवार को भाजपा कार्यालय पर प्रदेश सरकार के गृह मंत्री एवं इंदौर जिले के […]
August 16, 2020 कोरोना को लेकर चलाएं जन जागरूकता अभियान, गुंडे- बदमाशों पर हो सख्त कार्रवाई, मंत्री सिलावट ने दिए निर्देश इन्दौर : जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने रविवार को रेसीडेंसी कोठी में इंदौर के वरिष्ठ […]
February 21, 2023 मानक स्तर पर खरे नहीं उतरे 67 दवाइयों के सैंपल
कोलेस्ट्रॉल, मधुमेह सहित अन्य बीमारियों की दवाइयों के सैंपल हुए फेल, स्टॉक हटाने के […]
September 20, 2022 आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षणार्थियों को किया सम्मानित
भोपाल में राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने इंदौर के श्रेष्ठ […]