इंदौर : राज्य शासन ने हिन्दी फीचर फिल्म “द कश्मीर फाइल्स” के मध्यप्रदेश में प्रदर्शन के लिए राज्य माल और सेवा कर से छूट प्रदान की है।वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा जारी आदेश में यह छूट 14 मार्च से 13 सितम्बर तक के लिए होगी। विवेक रंजन अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित इस फिल्म पर दी गई छूट में प्रतिपूर्ति का लाभ लेने के लिए संबंधित सिनेमाघरों/मल्टीप्लेक्स द्वारा राज्य माल सेवा कर (एसजीएसटी) की राशि को घटाकर दर्शकों को इस फिल्म के टिकट का विक्रय किया जाएगा। फिल्म के प्रदर्शन के लिए संबंधित सिनेमाघरों/मल्टीप्लेक्स के प्रचलित सामान्य प्रवेश शुल्क में वृद्धि नहीं की जा सकेगी। मल्टीप्लेक्स/सिनेमाघर द्वारा इस सेवा पर देय राज्य माल एवं सेवा कर की राशि का स्वयं वहन किया जाएगा। देय एवं भुगतान किए गए राज्य माल और सेवा कर (एसजीएसटी) के अंश के बराबर की राशि की राज्य शासन द्वारा प्रतिपूर्ति की जाएगी।
Related Posts
July 7, 2021 ट्रेजेडी किंग के नाम से मशहूर दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का निधन
मुंबई : हिन्दी सिनेमा के दिग्गज कलाकार दिलीप कुमार का निधन हो गया है। बुधवार को […]
February 3, 2024 पोलिना, एला, कैरोल संघर्ष के बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंची
आईटीएफ वर्ल्ड टेनिस टूर महिला 40 हजार डॉलर डब्ल्यू-50 टेनिस टूर्नामेंट ।
जापान की […]
May 20, 2021 पीएम मोदी ने चक्रवात ताऊते में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद का किया ऐलान
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवाती तूफान ताउते से प्रभावित गुजरात को तात्काल […]
June 5, 2024 ऑयल मिल में लगी भीषण आग,पास में स्थित घर भी जलकर खाक
इंदौर : चितावद रोड पर देर रात आईल मिल में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की पास के मकान […]
March 8, 2020 सपने को दी हौंसले की उड़ान और अस्तित्व में आ गया ‘क्लिक इट’ इंदौर : अक्सर युवा पढ़ाई पूरी कर किसी न किसी नौकरी की तलाश में जुट जाते हैं। ज्यादातर […]
February 2, 2021 तेज रफ्तार कार सवार ने दो बाइक को मारी टक्कर, दो गंभीर घायल
इंदौर : रविवार देर रात पलासिया थाना क्षेत्र के गीता भवन चौराहे पर हिट एंड रन का केस […]
September 14, 2020 सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा पीएम मोदी का जन्मदिवस इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितंबर को 70 वां जन्मदिवस है। उनके जन्मदिवस को […]