इंदौर: सोमवार को रसूखदारों के स्कूल डीपीएस की बस खजराना इलाके में स्टार चौराहे के समीप मोड़ पर स्थित शौचालय में जा घुसी। बताया जाता है कि बस की रफ्तार बहुत तेज थी। चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख पाया और ये हादसा हो गया। गनीमत रही कि बस में बच्चे नहीं थे और शौचालय में भी कोई नहीं था, अन्यथा जानमाल की हानि भी हो सकती थी।
डीपीएस बस हादसे में गई थी 5 बच्चों की जान।
आपको बता दें कि इसी डीपीएस स्कूल की बस से एक साल पहले बायपास पर भीषण दुर्घटना हुई थी जिसमें बस में सवार स्कूल के ही 5 बच्चों की मौत हो गई थी और कई बच्चे घायल हो गए थे। समूचे शहर के बाशिंदों ने उस घटना पर गहरा आक्रोश जताते हुए स्कूल बसों की रफ़्तार पर रोक लगाने की मांग की थी। थोड़े दिन तक तो जिला व पुलिस प्रशासन ने स्कूल बसों में स्पीड गवर्नर लगवाने में सक्रियता दिखाई थी पर बाद में मुहिम ठंडी पड़ गई। हादसे के शिकार बच्चों के परिजनों ने डीपीएस स्कूल प्रबंधन को हादसे का जिम्मेदार ठहराते हुए उसके खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की थी लेकिन स्कूल प्रबंधन के रसूख के आगे प्रशासन भी बेबस नजर आया। इसी का नतीजा है कि इस स्कूल की बेलगाम बस सोमवार को फिर दुर्घटना का शिकार हो गई। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ पर हादसे ने स्कूल प्रबंधन के गैर जिम्मेदाराना रवैये को पुनः सामने ला दिया है।
Related Posts
October 21, 2022 एक हजार किलोग्राम से अधिक अमानक पॉलिथीन जब्त कर सत्तर हजार रूपए वसूला गया स्पॉट फाइन
जोन क्रमांक 5 एवं 9 में मिलकर 365 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त कर किया 20 हजार का […]
December 11, 2020 हम अपने अधिकारों के प्रति हों जागरूक- जोशी
इंदौर : हमें अपने अधिकारों के प्रति चैतन्य और जागरुक रहने के साथ जानकार रहने की भी […]
January 24, 2024 महूनाका, बड़ा गणपति और मरीमाता चौराहे पर बनेंगे फ्लायओवर
आईडीए की बोर्ड बैठक में दी गई 320 करोड़ के विकास कार्यों को स्वीकृति।
इन्दौर : विकास […]
May 19, 2020 7 स्टार की रेटिंग पाने के लिए करेंगे कड़ी मेहनत, चौथी बार भी इंदौर ही होगा स्वच्छता में नम्बर वन- निगमायुक्त इंदौर : केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने कचरा मुक्त शहरों के परिणामों की घोषणा की है। […]
December 23, 2019 सर्पदंश से पीड़ित लोगों की जान बचाने में अग्रणी भूमिका निभा रहे डॉ. खटोड़ इंदौर : उज्जैन जिले की बड़नगर तहसील सर्पदंश चिकित्सा के मामले में देशभर में पहचानी जाने […]
July 12, 2020 शहर में पुनः लॉक डाउन के पक्ष में नहीं हैं विजयवर्गीय और मोघे..,! इंदौर : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का कहना है कि शहर में पुनः लॉकडाउन […]
June 27, 2024 लोक संस्कृति मंच ने इंदौर को किया शर्मसार
मालवा उत्सव खत्म होने के बाद लालबाग परिसर में छोड़ गए कचरे व गंदगी के ढेर।
बाहर से […]