इंदौर : शहर में इस बार भी नवरात्रि के दौरान गरबा महोत्सवों का आयोजन नहीं होगा। एडीएम पवन जैन ने बताया कि राज्य शासन द्वारा गरबा आयोजन को लेकर फिलहाल कोई गाइड लाइन जारी नहीं की गयी है। इस संबंध में जिला प्रशासन द्वारा भी कोई दिशा-निर्देश नहीं दिए गए हैं। ऐसी स्थिति में कुछ स्थानों पर अनाधिकृत और नियम विरुद्ध रूप से गरबे की प्रैक्टिस अथवा डांस के रूप में तैयारियां शुरू की जाने की सूचना प्रशासन को प्राप्त हुई है। इस बात को ध्यान में रखते हुए सभी थाना प्रभारियों को नियम उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
एडीएम पवन जैन ने शहर के सभी गणमान्य नागरिकों एवं गरबा संचालकों से अपील की है कि शासन द्वारा गरबा आयोजन को लेकर आगामी आदेश जारी किए जाने एवं जिला प्रशासन द्वारा विधिवत अनुमति प्राप्त ना होने तक जिले में गरबा महोत्सव आयोजित नहीं करें। ऐसा करना अवैधानिक कृत्य माना जाएगा।
Related Posts
July 11, 2021 भोपाल पुलिस की पकड़ में आया भूमाफिया उस्मानी, लसूड़िया पुलिस के हवाले
इंदौर : होटल स्वीट हार्ट की आड़ में ड्रग्स तस्करी, सेक्स रैकेट सहित कई अनैतक गतिविधियों […]
May 16, 2024 निगमकर्मियों को फौजी वर्दी पहनाने का तुगलकी फरमान वापस
चौतरफा विरोध और आलोचना के चलते रिमूवल गैंग को दी गई फौजी वर्दीनुमा ड्रेस लौटाने के […]
August 10, 2023 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को कराएंगे अमृतसर की तीर्थयात्रा
मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत इंदौर जिले के तीन सौ बुजुर्गों को करवाई जाएगी […]
October 15, 2023 पत्नी के हत्यारे पति को अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा
इंदौर : पत्नी की हत्या के आरोपी को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।पंचम अपर सत्र […]
April 30, 2019 चौथे चरण में 64 फीसदी वोटिंग, कई दिग्गजों का भाग्य ईवीएम में कैद भोपाल: लोकसभा चुनाव के लिए 9 राज्यों की 71 सीटों पर सोमवार को मतदान हुआ। हालांकि मप्र […]
August 30, 2022 बायपास के समीप बोरे में बंद कटी हुई लाश मिली, सिर और धड़ थे गायब
इंदौर : खजराना थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह बोरे में बंद कटी हुई लाश पाए जाने से […]
December 21, 2019 राजेश चौकसे के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की हुई बरसात इंदौर : मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेश चौकसे का जन्मदिवस कांग्रेस कार्यकर्ताओं […]