रैगांव की बीजेपी प्रत्याशी के खिलाफ अमर्यादित खबर के प्रकाशन पर महिला मोर्चा ने कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध

  
Last Updated:  October 28, 2021 " 09:39 pm"

इंदौर : रैगांव विधानसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी, दलित महिला प्रतिभा बागरी के बारे में एक समाचार पत्र द्वारा चरित्र हनन की मंशा से अनर्गल, तथ्यहीन और भ्रामक समाचार प्रकाशित करने के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा कृष्णपुरा छत्री से राजबाड़ा तक केंडल मार्च निकाला गया। मार्च में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंजू माखीजा, पूर्व पार्षद ज्योति तोमर, विनीता धर्म, डॉ. श्रद्धा दुबे, ज्योति पंडित, संध्या यादव, कंचन गिदवानी, नीता शर्मा, अनिता व्यास, गायत्री गोगडे़ , सीमा वेंरागकर, इन्द्रा गेहलोत, पुष्पा चौधरी, सविता यादव, पुष्पा परिहार, मंजू ठाकुर, सरगम चौहान सहित अन्य महिला कार्यकर्ता उपस्थित थी।
कैंडल मार्च में शामिल महिला मोर्चा नेत्रियों ने रैगांव की बीजेपी प्रत्याशी प्रतिभा बागरी को लेकर प्रकाशित अनर्गल समाचार पर कड़ा एतराज जताया। उनका कहना था कि यह सिर्फ दलित महिला नहीं बल्कि संपूर्ण नारी समाज का अपमान है। महिला मोर्चा इस कृत्य की घोर निंदा करते हुए कड़े शब्दों में भर्त्सना करता है। महिला मोर्चा ने सम्बन्धित समाचार पत्र के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की भी बात कही है।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *