इंदौर : माँ पद्मावती धाम, 9 ई साधना नगर संदेश अपार्टमेंट विमानतल मार्ग पर 2 अप्रेल से प्रारम्भ हो रहा 9 दिवसीय चैत्र नवरात्रि महापर्व धूमधाम से मनाया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए माँ पद्मावती भक्त मंडल के अतुल पाटोदी और प्रदीप टोंग्या ने बताया कि धाम के गुरुजी तेजकुमार सेठी गोटू भैया के मार्गदर्शन में चैत्र नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना करने के साथ अभिषेक, पंचामृत अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, माता का चोला, चालीसा, आरती और हवन किए जायेंगे। पहले दिन स्थापना के दर्शन, श्रद्धालु धाम में आकर भी कर सकेंगे, साथ ही आनलाइन भी दर्शन कराए जाएंगे। क़ोरोना नियम के तहत सरकार द्वारा जो दिशा-निर्देश दिए गए है, उसका पालन किया जाएगा। यहा पर प्रतिदिन कचनेर वाले पारसनाथ भगवान की अर्चना करने के साथ माता पद्मावती की पूजा की जाएगी। प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 9 बजे तक पूजन होगा। इसी तरह शाम को आरती की जाएगी। गुरुजी ने सभी भक्तों से कहा है की विश्व शांति के लिए श्री पारसनाथ और पद्मावती चालीसा का पाठ करे।
हर दिन होगा आकर्षक शृंगार, अष्टमी पर फूल बंगला दर्शन।
मंडल के कुमुद बड़जात्या, सकल दिगम्बर जैन समाज महिला प्रकोष्ठ इंदौर की अध्यक्ष पूजा विकास कासलीवाल ने बताया की नवरात्रि पर्व में हर दिन माता का आकर्षण शृंगार किया जाएगा। इसमें भी विशेष रूप से अष्टमी के दिन फूल बंगला सजाया जाएगा, और 56 भोग दर्शन होंगे। दर्शन की व्यवस्था ऑफ़लाइन के साथ सुबह 8 बजे से आनलाइन भी जा रही है। इसी तरह नवमी को महा हवन और पूर्णाहुति होगी।
Related Posts
March 11, 2024 लातूर के कवि प्रताप वाघमारे की काव्यकृति वसंत राशिनकर स्मृति अखिल भारतीय सम्मान के लिए चयनित
वसंत राशिनकर काव्य साधना पुरस्कारों की भी की गई घोषणा।
इंदौर : आपले वाचनालय एवं […]
July 10, 2022 18 जुलाई को निकलेगी भगवान महाकाल की पहली सवारी, कलेक्टर ने इंतजामों का लिया जायजा
उज्जैन : श्रावण माह में भगवान महाकाल की पहली सवारी 18 जुलाई को निकलेगी। इसी के साथ […]
August 28, 2020 सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का सीएम ने किया लोकार्पण, फिलहाल कोरोना के मरीजों का होगा इलाज इंदौर : सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को इंदौर प्रवास के दौरान अनेक कार्यक्रमों […]
November 27, 2022 एजेंसी गठित कर किया जाएगा हुकमचंद मिल के श्रमिकों की बकाया राशि का भुगतान
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1032 ईडब्लूएस हितग्राहियों को 1 बीएचके के आवास की […]
June 6, 2021 संभागायुक्त के बतौर डॉ. शर्मा ने पूरा किया एक साल, कोरोना से निपटना रही सबसे बड़ी चुनौती
इंदौर : संभागायुक्त डॉ. पवन शर्मा का इंदौर में बतौर संभागायुक्त एक वर्ष का कार्यकाल […]
June 1, 2020 एसीएस सुलेमान ने आवश्यक सेवाओं के लिए छूट का समय बढाने के दिए निर्देश इंदौर : तमाम प्रयासों के बावजूद कोरोना संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इस बात […]
December 26, 2020 बीजेपी ग्रामीण मण्डलों में भी मनाया गया अटलजी का जन्मदिन, देश के उत्थान में उनके योगदान को किया गया याद
इंदौर : 25 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटलबिहारी वाजपेयी की जयंती […]