इंदौर: यूपी के प्रयागराज में चल रहे भक्ति और अध्यात्म के महाकुंभ का हिस्सा बनकर पुण्यलाभ लेने का अवसर इंदौर के पत्रकारों को भी मिलने जा रहा है। स्टेट प्रेस क्लब और इंदौर प्रेस क्लब की पहल पर मप्र सरकार ने अपने जनसंपर्क विभाग के जरिये पत्रकारों के लिए कुम्भ यात्रा का इंतजाम किया है।
गुरुवार दोपहर करीब 80 पत्रकारों के अध्ययन दल को कलेक्टर लोकेश जाटव ने हरी झंडी दिखाकर एआईसीटीएसएल परिसर से रवाना किया। यात्रा के लिए एआईसीटीएसएल ने ही 2 बसें उपलब्ध कराई हैं। पत्रकारों के दल को मंगलकामनाओं के साथ विदा करने के लिए इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरविंद तिवारी, महासचिव नवनीत शुक्ला, स्टेट प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल, अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में शुभचिंतक मौजूद रहे। पत्रकारों का दल प्रयागराज पहुंचने के बाद संगम तट पर गंगा में डुबकी लगाएगा और कुम्भ का अवलोकन करेगा। 24 फरवरी को पत्रकार दल इंदौर लौट आएगा।
आपको बता दें कि कुम्भ के खत्म होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं। महाशिवरात्रि पर 4 मार्च को इसका समापन हो जाएगा।
Related Posts
June 7, 2023 बाल्टी का कड़ा पेट में घुसने से कैदी घायल
जिला जेल में हुई ये घटना, मिर्गी का मरीज था कैदी।
इंदौर : जिला जेल में बाल्टी का कड़ा […]
January 8, 2022 पति को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाली पत्नी व उसका प्रेमी गिरफ्तार
इंदौर : पुलिस थाना तुकोगंज क्षेत्र के पंचम की फेल निवासी पवन पिता जगदीश रेसवाल उम्र 35 […]
July 20, 2021 मांगलिक कार्यक्रम से 1 लाख रुपए कीमत के गहने चुराने वाला बदमाश पकड़ाया, चोरी किए गहने बरामद
इंदौर : पारिवारिक मांगलिक कार्यक्रम में से गहने चुराने वाले शातिर बदमाश को थाना तुकोगंज […]
April 1, 2021 कांग्रेस नेताओं का आरोप, जनप्रतिनिधियों से पूछे बिना अधिकारियों ने बढा दिया जनता पर आर्थिक बोझ
इंदौर : इंदौर नगर निगम वसूली नगर निगम बन गया है। बिना दावे-आपत्ति, सुझाव के जल कर,जलमल […]
December 17, 2022 वार्ड 13 में महापौर ने किया योग, लोगों से स्वच्छता के साथ स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने का किया आग्रह
शहर को रेड स्पॉट से मुक्त करने हेतु चलाए जा रहे नो थू-थू अभियान में सहयोग करें-- […]
March 15, 2022 नाबालिग बेटी के साथ दुष्कृत्य करने वाले सौतेले पिता को उम्रकैद
इंदौर : नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कृत्य करने वाले सौतेले पिता को अदालत ने आजीवन कारावास […]
October 27, 2023 आकाश विजयवर्गीय ने वार्ड 09 में किया जनसंपर्क
कुम्हार के घर दीये बनाए और लोगों से की मिट्टी के दीयों से घर रोशन करने की […]