भोपाल : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने खरगौन में हुई हिंसा बेहद दुर्भाग्यजनक बताया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से दंगाइयों ने उत्पात मचाया और माहौल बिगाड़ा, ऐसे लोगों को कड़ा जवाब मिलेगा।
आतातायियों को छोड़ा नहीं जाएगा।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि जिन लोगों ने पत्थरबाजी की है, हमारी बहन बेटियों की तरफ आंख उठाने की कोशिश की है, उन्हें इसका कड़ा दंड मिलेगा। उन्होंने कानून हाथ में लिया है, अब कानून उन्हें अपने हाथ में लेगा। मध्यप्रदेश में इन्हें नहीं छोड़ा जाएगा।
लापरवाही बरतने वाले अफसर भी नपेंगे।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिन अधिकारियों ने लापरवाही बरती है, उन्हें भी बख्शा नहीं जाएगा। मप्र की बीजेपी सरकार आतताइयों से पूरी सख्ती के साथ निपटेगी।
मुफ्त का राशन- पानी हो बन्द।
बीजेपी के प्रदेश वार्ताकार जेपी मूलचंदानी ने ट्वीट कर कहा है कि दंगाइयों के अवैध निर्माण तोड़ने और जेल भेजने से काम नहीं चलेगा, उन्हें दी जा रही मुफ्त राशन, शिक्षा जैसी तमाम सुविधाएं भी बंद की जानी चाहिए।
Related Posts
November 24, 2022 दिसंबर में होने वाले अखंड वेदांत संत सम्मेलन की प्रचार सामग्री का लोकार्पण
अखंडधाम पर 55वें अ.भा. अखंड वेदांत संत सम्मेलनका आयोजन 8 दिसंबर से होगा।
देश के […]
June 19, 2019 किसी भी एडवेंचर से बढ़कर होता है विश्वकप में पाकिस्तान को रौंदने का आनंद {चंद्रशेखर शर्मा } एक अकेले मो. आमिर को अलग कर दें तो पाकिस्तान की ये टीम अपनी टीम के […]
February 5, 2021 अब निजी पैथोलॉजी लैब भी जरूरतमंद बुजुर्गों की जांच में देंगे सहयोग
इंदौर : जिले में जरूरतमंद वृद्धजनों के उपचार के लिए अनूठी पहल की जा रही है। जिले में […]
May 16, 2020 23 सौ के पार पहुंचे संक्रमित, आधे ठीक होकर घर लौटे इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामलों में आया उछाल थमने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।शुक्रवार […]
August 7, 2021 दो दिवसीय प्रवास पर इंदौर आए प्रभारी मंत्री मिश्रा, बीजेपी कार्यालय पर किया गया जोरदार स्वागत
इंदौर : मध्यप्रदेश के गृहमंत्री और इंदौर जिले के प्रभारी नरोत्तम मिश्रा दो दिवसीय […]
February 3, 2021 पुनः बढ़े कोरोना के मामले, 44 नए संक्रमित मिले, 36 किए गए डिस्चार्ज
इंदौर : कोरोना अभी पूरीतरह खत्म नहीं हुआ है। उसके आंकड़ों में आ रहा उतार- चढ़ाव इस बात के […]
February 10, 2024 खजराना क्षेत्र में अवैध रूप से संग्रहित कुल 225 गैस सिलेंडर जब्त
जिला प्रशासन और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई।
अवैध रूप से संग्रह करने वाले […]