नई दिल्ली : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने वित्तीय बाजार और बैंकिंग कारोबार के समय में बदलाव किया है। नया समय सोमवार, 18 अप्रैल 2022 से लागू हो जाएगा।
दरअसल अभी तक वित्तीय कारोबार का समय सुबह 10 बजे से था. लेकिन अब 18 अप्रैल से कारोबार सुबह 9 बजे से शुरू होगा, जो अपराह्न 3.30 बजे तक जारी रहेगा। रिजर्व बैंक ने वित्तीय बाजार के कारोबारी समय को 30 मिनट बढ़ा दिया है। साथ ही बैंकों के खुलने के समय में भी आरबीआई ने बदलाव कर सुबह 9 बजे कर दिया है। लेकिन बैंक अपने पूर्व समय के अनुसार बंद होंगे।
रिजर्व बैंक ने जारी विज्ञप्ति में कहा है कि कोरोना महामारी के प्रतिबंध खत्म होने, लोगों की आवाजाही बढ़ने और दफ्तरों में कामकाज सामान्य होने से वित्तीय बाजार और बैंकिंग कारोबार के समय में यह बदलाव किया गया है। आरबीआई के मुताबिक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार और सरकारी प्रतिभूतियों के लेनदेन का काम अब बदले समय में होगा।
उल्लेखनीय है कि रिजर्व बैंक ने साल 2020 में कोरोना महामारी के संक्रमण को देखते हुए 07 अप्रैल, 2020 को वित्तीय बाजार के कारोबार के समय को आधा घंटा कम करके 10 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक किया था लेकिन अब स्थितियां सामान्य हो रही हैं। ऐसे में आरबीआई पुराने टाइम टेबल को फिर से लागू कर रही है।
Related Posts
October 28, 2021 रैगांव की बीजेपी प्रत्याशी के खिलाफ अमर्यादित खबर के प्रकाशन पर महिला मोर्चा ने कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध
इंदौर : रैगांव विधानसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी, दलित महिला प्रतिभा बागरी के बारे […]
November 13, 2022 हॉकर्स जोन में बच्चों ने हाथ ठेलों पर बनाए आकर्षक चित्र
श्रेष्ठ चित्र बनाने वाले बच्चों को किया पुरस्कृत।
निगम द्वारा तीन स्थानों पर आयोजित […]
December 15, 2022 जनवरी में इंदौर में शुरू हो सकती है 5 जी सेवाएं
इंदौर : उज्जैन के महाकाल लोक से बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने जियो की 5जी […]
December 5, 2022 गीत – संगीत और नृत्य प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ एमजीएम के पूर्व छात्रों का मिलन समारोह
इंदौर: एमजीएम मेडिकल कॉलेज के पूर्व छात्रों का मिलन समारोह रविवार को एमजीएम मेडिकल […]
September 28, 2022 केंद्र सरकार ने पीएफआई और उससे जुड़े सहयोगी संगठनों को किया प्रतिबंधित
नई दिल्ली : देशभर में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के ठिकानों पर व्यापक छापामार […]
October 13, 2023 नशे की गंभीर समस्या से लोगों को निजात दिलाएंगे कैलाश विजयवर्गीय: श्रीमती विजयवर्गीय
विधानसभा 1 के वार्ड क्र 10 में श्रीमती आशा विजयवर्गीय के नेतृत्व में संपन्न हुआ महिला […]
March 11, 2021 मोबाइल लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार, 16 मोबाइल जब्त
इंदौर : राहगीरों से झपट्टा मारकर मोबाइल स्नैचिंग करने वाले गिरोह के चार सदस्य क्राइम […]