नई दिल्ली : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने वित्तीय बाजार और बैंकिंग कारोबार के समय में बदलाव किया है। नया समय सोमवार, 18 अप्रैल 2022 से लागू हो जाएगा।
दरअसल अभी तक वित्तीय कारोबार का समय सुबह 10 बजे से था. लेकिन अब 18 अप्रैल से कारोबार सुबह 9 बजे से शुरू होगा, जो अपराह्न 3.30 बजे तक जारी रहेगा। रिजर्व बैंक ने वित्तीय बाजार के कारोबारी समय को 30 मिनट बढ़ा दिया है। साथ ही बैंकों के खुलने के समय में भी आरबीआई ने बदलाव कर सुबह 9 बजे कर दिया है। लेकिन बैंक अपने पूर्व समय के अनुसार बंद होंगे।
रिजर्व बैंक ने जारी विज्ञप्ति में कहा है कि कोरोना महामारी के प्रतिबंध खत्म होने, लोगों की आवाजाही बढ़ने और दफ्तरों में कामकाज सामान्य होने से वित्तीय बाजार और बैंकिंग कारोबार के समय में यह बदलाव किया गया है। आरबीआई के मुताबिक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार और सरकारी प्रतिभूतियों के लेनदेन का काम अब बदले समय में होगा।
उल्लेखनीय है कि रिजर्व बैंक ने साल 2020 में कोरोना महामारी के संक्रमण को देखते हुए 07 अप्रैल, 2020 को वित्तीय बाजार के कारोबार के समय को आधा घंटा कम करके 10 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक किया था लेकिन अब स्थितियां सामान्य हो रही हैं। ऐसे में आरबीआई पुराने टाइम टेबल को फिर से लागू कर रही है।
Related Posts
October 5, 2019 विद्याधाम में शतचंडी महायज्ञ जारी, महाअष्टमी पर दी जाएंगी विशेष आहुतियां इंदौर : एयरपोर्ट रोड स्थित विद्याधाम में नवरात्रि के तहत शतचंडी महायज्ञ का किया जा रहा […]
April 21, 2021 जनता कर्फ्यू का सख्ती के साथ कराया जा रहा पालन, बेवजह घर से निकले लोगों को पकड़कर भिजवाया अस्थाई जेल
इंदौर : बुधवार से पूरे इंदौर जिले में लगाए गए जनता कर्फ्यू का जिला व पुलिस प्रशासन ने […]
February 14, 2024 दिव्यांगों को रोजगार से जोड़ने की कलेक्टर ने की पहल
दो दिव्यागों को रोजगार के लिए स्वीकृत की गई सिलाई मशीन।
किसी को इलाज़ तो किसी को […]
October 1, 2019 हनी ट्रैप मामला : पांचों महिला आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत इंदौर : सत्ता, सुंदरी व सियासत के गठजोड़ और उच्चस्तर पर व्याप्त भ्रष्टाचार की परतें खोलने […]
March 12, 2020 अगले कुछ दिनों में बन जाएगी बीजेपी की सरकार- नरोत्तम भोपाल: कमलनाथ सरकार की रवानगी तय करने में बड़ी भूमिका निभाने वाले बीजेपी के कद्दावर नेता […]
October 3, 2024 घरों, मंदिरों में शारदीय नवरात्रि पर की गई घटस्थापना
पहले ही दिन माता मंदिरों में दर्शन - पूजन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
गरबा […]
February 14, 2022 पुलवामा के शहीदों को पीएम मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सीएम शिवराज ने दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली : तीन वर्ष पहले 14 फरवरी को जम्मू- कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद […]