भोपाल : मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। कमलनाथ अभी तक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। उनकी जगह वरिष्ठ नेता और सात बार के विधायक डॉ. गोविंद सिंह को कांग्रेस आलाकमान ने नेता प्रतिपक्ष बनाया है। इस आशय का औपचारिक पत्र भी जारी कर दिया गया है। कमलनाथ की सरकार में डॉ गोविंद सिंह मंत्री रहे हैं। उन्हें मुखर नेता माना जाता है। पार्टी संगठन में भी उन्हें नेता प्रतिपक्ष बनाने की मांग उठती रही है। कहा जा रहा है कि करीब 16 माह बाद मप्र में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए कमलनाथ एक पद छोड़कर प्रदेश अध्यक्ष के बतौर अब संगठन की मजबूती पर जोर देंगे।
दो बार की थी सोनिया गांधी से मुलाकात।
बता दें कि बीते 15 दिनों में कमलनाथ ने दो बार कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी से मुलाकात की l इस दौरान मप्र में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने सहित कई मुद्दों pr विस्तार से चर्चा की गई थी।कहा जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान ही कमलनाथ ने नेता प्रतिपक्ष का पद छोड़ने की मंशा जताई थी। सोनिया गांधी से हरी झंडी मिलने के बाद उन्होंने गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया।
Related Posts
February 13, 2022 पश्चिम क्षेत्र की सामाजिक, सांस्कृतिक संस्थाओं ने लताजी को पेश की आदरांजलि
इंदौर : स्वर कोकिला लता मंगेशकर अद्वितीय गायिका थीं। उनके गले मे साक्षात सरस्वती का वास […]
May 18, 2020 लॉकडाउन 4 में राज्यों को दिए गए जोन तय कर छूट देने के अधिकार नई दिल्ली : कोरोना से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने 31 मई तक लॉकडाउन बढा दिया है। इसे […]
July 19, 2019 अश्लीलता फैला रहे हैं फ़िल्म और टीवी सीरिअल्स- आचार्यश्री इंदौर: रेसकोर्स रोड स्थित मोहता भवन परिसर में चल रहे चातुर्मास में आचार्यश्री रत्नसुन्दर […]
January 3, 2024 नकली दवाइयां सप्लाई करने वाला आरोपी आया क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में
लंबे समय से काट रहा था फरारी।
इंदौर : चन्दन नगर थाने के NDPS Act प्रकरण में फरार […]
September 18, 2020 सांसद लालवानी की सिंधी राज्य की मांग विभेदकारी..! इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने गुरुवार को संसद में सिंधी में दिए गए भाषण में सात मांगे […]
November 3, 2021 उपचुनावों में बीजेपी की जीत का इंदौर में भी मनाया गया जश्न,मिठाई वितरण के साथ की गई आतिशबाजी, जमकर थिरके कार्यकर्ता
इंदौर : मध्यप्रदेश में एक लोकसभा व दो विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को मिली […]
July 28, 2025 नीमच – बांसवाड़ा – दाहोद नई लाइन के लिए बनेगी डीपीआर
आदिवासी बहुल इलाकों में मजबूत कनेक्टिविटी की दिशा में रेल मंत्रालय का अहम […]