इंदौर : कांग्रेस नेत्री शोभा ओझा ने मप्र राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस बात की जानकारी दी। शोभा ओझा ने बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री को ई – मेल के जरिए भेज दिया है।
बीजेपी सरकार नहीं करने दे रही थी कामकाज।
शोभा ओझा ने बताया कि कमलनाथ सरकार ने उनकी राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की थी। बीजेपी की सरकार आते ही उनके कार्यालय पर ताला लगा दिया गया। उन्हें अधिकारों से वंचित कर कामकाज ही नहीं करने दिया गया। इसके खिलाफ उन्होंने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय से उन्हें स्थगन भी मिला पर प्रदेश की शिवराज सरकार ने न्यायालय के आदेशों की भी अवहेलना की। सरकार, लगातार तारीख पर तारीख लेकर मामले को लंबा खींचने में जुटी है। ऐसे में उन्होंने पद से इस्तीफा देना ही बेहतर समझा।
महिला आयोग में हजारों मामले हैं पेंडिंग।
शोभा ओझा ने कहा कि शिवराज सरकार के कार्यकाल में मप्र महिला अत्याचारों में नंबर वन बना हुआ है। NCRB के आंकड़े इसकी गवाही देते हैं। महिला आयोग में 17500 मामले लंबित हैं, जिनकी सुनवाई नहीं हो पा रही है। इनमें कई मामले रसूखदार नेता और अधिकारियों से भी जुड़े हैं।
Related Posts
May 21, 2023 न्यायालय से जुड़ा है जनता का विश्वास, इसको बनाए रखने के लिए करें काम..
मेडिएशन बिल आने के बाद लंबित मामलों के निपटारे में तेजी आएगीं - जस्टिस […]
August 25, 2020 बीजेपी कार्यालय में गणपति आराधना का सिलसिला जारी इंदौर : भाजपा कार्यालय पर 22 अगस्त से गणेश स्थापना के साथ 11 दिवसीय गणेश उत्सव चल रहा […]
July 30, 2022 1अगस्त से प्रारंभ होगा सदगुरु नाना महाराज का 125 वा दो दिवसीय जन्मोत्सव
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी होंगे उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि।
सदगुरु नाना महाराज […]
November 5, 2023 विधानसभा दो में गुंडे, भूमाफियाओं को मिल रहा संरक्षण
कांग्रेस के प्रत्याशी चिंटू चौकसे ने लगाया आरोप।
इंदौर प्रेस क्लब के आमने- सामने […]
June 3, 2022 आयकर विभाग की रिओपनिंग कार्रवाई को लेकर टीपीए ने सौंपा ज्ञापन
इंदौर : टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन इंदौर द्वारा आयकर अधिनियम की धारा 148 के तहत आयकर […]
May 24, 2024 छात्रा का मोबाइल छीनकर भागा आरोपी गिरफ्तार
लूटा गया मोबाइल किया गया जब्त।
इंदौर : मोबाइल लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाला […]
December 6, 2021 भारत में बढ़ा नए वेरिएंट ओमीक्रोन का प्रकोप, अब तक 21 में हुई पुष्टि
नई दिल्ली: महाराष्ट्र में कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन के सात नए मामले सामने आए […]