फिन स्वीमिंग एवं अंडरवाटर फेडरेशन कप 2022
अंतिम दिन भी प्रदेश के खिलाड़ियों ने जीते पदक।
इंदौर : मेजबान मध्यप्रदेश के तैराकों ने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए फिन स्वीमिंग नेशनल फेडरेशन कप 2022 प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियनशिप जीत ली। अंतिम दिन भी म.प्र. के तैराकों ने कई पदक अपने नाम किए।
मध्यप्रदेश फिन स्वीमिंग एवं अंडरवाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा सांवेर रोड स्थित शिशुकुंज स्कूल में आयोजित इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के तैराकों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जारी रखा और लगातार दूसरी बार ओवरऑल चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। अंतिम दिन म.प्र. की सान्या पंचोली, अमनदीप सिंह प्लाहा, भावेश चौधरी, यश तिवारी, आशीष जोशी ने अपने-अपने इवेंट में स्वर्णीम सफलता अर्जित की। वहीं निलेश घावरी, मोनिका सोलंकी ने रजत तथा स्मिता शर्मा, देव शर्मा ने कांस्य पदक जीते।
पुरस्कार वितरण महापौर पुष्यमित्र भार्गव और म.प्र. ओलंपिक संघ के अध्यक्ष रमेश मेंदोला के मुख्य आतिथ्य में हुआ। विशेष अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता गोलू शुक्ला, डिजियाना समूह के सीएमडी सुखदेव सिंह घुम्मन, किरण घुम्मन, अक्षय बम और राष्ट्रीय जनरल सेकेटरी कुलदीप पाटिल थे।
स्पर्धा आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र दिल्लीवाल ने बताया कि विजेता टीमों और खिलाड़ियों को आकर्षक ट्रॉफी व मेडल दिए गए। सभी ऑफिशियल और कोच को भी स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। संचालन चित्रेश शर्मा ने किया। तीन दिनी इस स्पर्धा में 24 राज्यों के 500 खिलाड़ी व 100 ऑफिशियल्स ने हिस्सा लिया।
Related Posts
July 6, 2022 जिला और सत्र न्यायाधीश सहित सैकड़ों लोगों के नाम वोटर लिस्ट से गायब, मतदान से रहे वंचित
इंदौर : मतदाता सूचियों में इस बार भारी गड़बड़ी की शिकायतें सामने आई हैं। ऐसा कोई वार्ड […]
March 3, 2022 यूक्रेन में फंसे छात्रों के परिजनों से मिले हीरानगर थाना प्रभारी, छात्रों की जल्द वापसी का दिया भरोसा
इंदौर : यूक्रेन व रूस देश के मध्य चल रहे युद्ध के बीच हीरा नगर थाना क्षेत्र से अध्ययन […]
June 27, 2021 बीजेपी के सेवा सप्ताह के तहत की गई साफ- सफाई, रोपे गए पौधे
इंदौर : बीजेपी के सेवा सप्ताह के तहत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 में रविवार को पर्यावरण […]
June 27, 2021 सक्षम अधिकारी की मौजूदगी में ही करें चालानी कार्रवाई, निगमायुक्त ने कर्मचारियों को किया आगाह
इंदौर : निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने निगम कर्मचारियों को आगाह किया है कि वे बिना सक्षम […]
November 6, 2023 डबल इंजन की सरकार ने दलित, आदिवासी, पिछड़ों के कल्याण के अनेक कार्य किए
इंदौर : बीजेपी डॉ.भीमराव अंबेडकर के सपनों को पूरा करने का कार्य करती है। दूसरी कांग्रेस […]
March 4, 2021 महाकाल मंदिर में शिव नवरात्रि का आगाज, दूल्हा बने बाबा महाकाल
उज्जैन : 12 ज्योतिर्लिंग में से एक उज्जैन स्थित बाबा महाकाल बुधवार से दूल्हा बन गए हैं। […]
February 18, 2021 ब्रांडेड कम्पनियों के नाम से नकली उत्पाद बेचने वाला मिलावट माफिया गिरफ्तार, लाखों का माल किया गया जब्त
इंदौर : प्रदेश में माफिया के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच इंदौर ने […]