इंदौर : महू तहसील के सिमरोल थाना क्षेत्र के ग्राम मेमदी में डीजे वाहन पर चढ़कर डांस करना कावड़ियों को महंगा पड़ा। करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
हाइटेंशन लाइन से लगा करंट।
बताया जाता है कि कावड़ यात्रा में दो डीजे वाहन पास – पास में खड़े होकर भक्ति गीत बजा रहे थे।कुछ युवा डीजे वाहनों पर चढ़कर डांस कर रहे थे। इस बीच डीजे पर चढ़े युवा एकाएक गिरने लगे। पता चला की डांस के दौरान एक युवक का हाथ ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन के तारों से छू गया था, इससे करंट फैल गया। जिस युवक का हाथ तार से छू गया था, उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची सिमरोल पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया। दो घायलों का महू और एक का इंदौर में उपचार किया जा रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक ओंकारेश्वर से जल लेकर यह कावड़ यात्री सिमरोल के ग्राम बगोदा जा रहे थे। उसी बीच यह हादसा हो गया। मृतक युवक की शिनाख्त रौनक के रूप में हुई है जबकि घायलों के नाम शिव, लोकेश और अतुल बताए गए हैं।
Related Posts
December 29, 2024 मॉडलिंग इडस्ट्री का स्वरूप अब पहले से बदल गया है..
स्टेट प्रेस क्लब म.प्र के रूबरू कार्यक्रम में बोली मिस एमपी खुशी जायसवाल।
इंदौर : […]
December 12, 2024 रिलायंस जियो का अपने ग्राहकों के लिए न्यू ईयर वेलकम प्लान
इंदौर : रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए न्यू ईयर वेलकम प्लान 2025 लॉन्च किया है। […]
October 22, 2021 इंदौर पुलिस की सक्रियता से दिल्ली निवासी कारोबारी को वापस मिला रुपयों से भरा बैग
इंदौर : दिल्ली के ऑटो मोबाइल व्यवसायी का लैपटॉप और लाखों रुपयों से भरा बैग ऑटो में छूट […]
July 8, 2023 नकली पान मसाला निर्माण की सूचना पर रेशु एंटरप्राइसेज पर दी गई दबिश
पान मसाले के नमूने लेकर जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए।
जब्त की गई पान […]
September 25, 2022 वरिष्ठ नेता मोघे ने वित्तमंत्री देवड़ा से की मुलाकात, मंडी शुल्क सहित कई मुद्दों पर की चर्चा
मंडी टैक्स 2 % को कम करने, दवाइयों पर टैक्स की समरूपता लाने, सभी दवाइयों को बनाने के […]
July 28, 2025 देश की इकोनॉमी में अहम रोल निभाएगा इंदौर
टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसो. के सदस्यों के साथ बैठक में बोले सांसद लालवानी।
2030 तक […]
July 19, 2024 श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान
टी - 20 सीरीज के लिए सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान।
रोहित शर्मा करेंगे वन डे मुकाबलों […]