कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने स्थानीय अधिकारियों के साथ की बैठक।
इंदौर : वर्ष 2023 में 9 एवं 10 जनवरी को आयोजित किए जाने वाले प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में प्रस्तावित है। भारत के विकास में प्रवासी भारतीय समुदाय के योगदान को चिह्नित करने के लिए आयोजित किया जाने वाला यह दिवस, विभिन्न देशों में निवास कर रहे भारतीय मूल के लोगों को एकत्रित करने का एक मंच प्रदान करता है। इंदौर में प्रस्तावित उक्त कार्यक्रम के आयोजन तथा व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा के लिए विदेश मंत्रालय के उच्चाधिकारी प्रतिनिधियों का दल इंदौर पहुंचा। दल में शामिल विदेश मंत्रालय के सचिव डॉ. औसफ सईद(सीपीवी & आईआईए), संयुक्त संचालक (ओइ & पीजीआई) ब्रह्म कुमार, डीएस (आईआईए-2) आकाश गुप्ता ने ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में अधिकारियों के साथ आयोजित की गई बैठक में प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम के इंतजामों को लेकर चर्चा की।
बैठक में पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्र,कलेक्टर मनीष सिंह, नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल, स्मार्ट सिटी सीईओ ऋषभ गुप्ता,अपर कलेक्टर अजय देव शर्मा, एकेवीएन के एमडी रोशन सक्सेना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Related Posts
May 31, 2021 सेवा कार्य के तहत मोघे- मूलचंदानी ने भोजन के पैकेट किए वितरित
इंदौर : बीजेपी के "सेवा ही संगठन-2" अभियान के तहत एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार […]
August 27, 2020 एप्पल हॉस्पिटल को प्रशासन ने थमाया नोटिस.. इंदौर : मरीजों से इलाज के नाम पर भारी लूट मचाने वाले भंवरकुआ स्थित एपल हॉस्पिटल को […]
November 5, 2020 चाइनीज और देवी- देवताओं के चित्र वाले पटाखे बेचने पर लगाया गया प्रतिबन्ध
भोपाल : सीएम शिवराज ने लव जिहाद के खिलाफ मप्र में भी सख्त कानून बनाने की बात कही है। […]
June 20, 2021 ख्यात कमेंट्रेटर सुशील दोषी से मिले मंत्री सिलावट, टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक करने का किया आग्रह
इंदौर : बीजेपी के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, नेता व कार्यकर्ता लोगों के घर- घर जाकर पीले […]
December 1, 2021 नाबालिग बालिका के साथ बुरी हरकत करने वाले आरोपी को अदालत ने किया दण्डित
इंदौर : अवयस्क बालिका के साथ अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को अदालत ने 3 वर्ष के सश्रम […]
January 7, 2021 ट्रम्प समर्थकों ने अमरीकी संसद को बनाया बंधक, सुरक्षाकर्मियों की फायरिंग में एक प्रदर्शनकारी की मौत
वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने जमकर हंगामा करते हुए अमेरिकी […]
June 23, 2023 ध्वजावतरण और शांति अभिषेक के साथ ब्रह्मोत्सव व रथयात्रा महोत्सव का समापन
औषधियों के जल से शुद्धता और थकान मिटाने के लिए किया जाता है प्रभु वेंकटेश […]