इंदौर : परदेशीपुरा थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक अनिता सिंह को लोकायुक्त पुलिस ने थाने में ही दो हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। बताया जाता है कि प्रधान आरक्षक अनिता सिंह ने एक मामले में जमानत कराने के लिए यह रिश्वत मांगी थी।
ये था मामला।
लोकायुक्त पुलिस के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार आवेदिका के विरुद्ध थाना परदेशीपुरा में पारिवारिक विवाद में 17 अगस्त को मारपीट की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया था। इस मामले में आवेदिका की जमानत कराने के लिए प्रधान आरक्षक अनिता सिंह ने 5 हजार रूपए रिश्वत की मांग की थी। सौदा 3500 में तय हुआ। इस बात की शिकायत आवेदिका ने लोकायुक्त पुलिस से की थी। बुधवार 24 अगस्त को लोकायुक्त पुलिस ने जाल बिछाकर 2 हजार की रिश्वत लेते हुए आरोपी प्रधान आरक्षक अनिता सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अनिता सिंह ने 1500 रूपए की राशि आवेदिका से पहले ही ले ली थी। आरोपी प्रधान आरक्षक अनिता सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधित अधिनियम की धारा 7 के तहत कार्रवाई की गई है।
Related Posts
May 18, 2021 कोरोना संक्रमण के साथ ब्लैक फंगस के इलाज में भी कारगर है होम्योपैथी- डॉ. द्विवेदी
इन्दौर : राज्य होम्योपैथी परिषद मध्य प्रदेश द्वारा कोरोना वायरस से बचाव एवं होम्योपैथिक […]
August 7, 2022 हर घर तिरंगा अभियान में भी इंदौर रहेगा नंबर वन
शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य आदि संस्थाओं और संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों से सक्रिय भागीदारी […]
April 11, 2022 खरगौन में दंगाइयों के अवैध निर्माणों पर चले बुलडोजर,अब तक 84 गिरफ्तार
खरगौन : सीएम शिवराज के खरगौन हिंसा को लेकर तीखे तेवर अपनाने और दंगाइयों के खिलाफ कठोरतम […]
April 3, 2024 आईएमए के नए पदाधिकारियों ने ग्रहण की शपथ
इंदौर को मेडिकल हब बनाया जाना चाहिए- कैलाश विजयवर्गीय
इंदौर : आयएमए इंदौर की नवीन […]
July 11, 2024 ऑटो रिक्शा चुराने वाले दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
चोरी के दो ऑटो रिक्शा किए गए जब्त।
इंदौर : ऑटो रिक्शा चुराने वाले शातिर वाहन चोर को […]
February 9, 2021 कोरोना अपडेट : 33 नए संक्रमित मिले, 47 किए गए डिस्चार्ज
इंदौर: कोरोना संक्रमण पर काफी हद तक नियन्त्रण तो पा लिया गया है, लेकिन अभी भी […]
October 2, 2020 राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों ने फूंका सीएम योगी का पुतला
इंदौर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गाँधी के साथ यूपी […]