ट्रैफिक पुलिस द्वारा चौथी बार चालान काटते ही रद्द होगा लाइसेंस
भोपाल। अगर अब तक ट्रैफिक नियम की आपको परवाह नहीं रही तो सावधान हो जाएं। लगातार दो चालान बनने के बाद तीसरे चालान पर जुर्माना की राशि डबल हो जाएगी। चौथी बार पकड़े जाने पर आपका लाइसेंस भी रद्द हो सकता है।
ऐसा संभव हो सकेगा ट्रैफिक पुलिस के E-DEVICE चालान मशीन से। जिसमें मध्यप्रदेश आरटीओ की साइट पर उपलब्ध वाहनों की जानकारी के साथ ही पुलिस थाने में वाहन से संबंधित अपराध का पूरा रिकार्ड होगा।
डेढ़ लाख रुपए कीमत की एक मशीन
एक ई-डिवाईस की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए है। बैटरी से चलने वाला यह डिवाइस लगातार 8 घंटे तक काम कर सकता है। एक बार में एक रोल से 100 चालान तक बन सकते हैं।
E-DEVICE के बारे में
– मोबाइल की तरह दिखने वाला यह डिवाइस प्रिंटर के साथ लगभग डेढ़ लाख रुपए का है। यह पूरी तरह इंटरनेट पर काम करता है।
-पहले चरण में गाड़ी का नंबर और फोटो अपलोड किया जाता है।
-गाड़ी का नंबर नहीं मिलने पर चालक का लाइसेंस मांगा जाता है।
-लाइसेंस पर तीन बार चालान बनने पर उसे ट्रैफिक पुलिस रिकॉर्ड के साथ आरटीओ को भेज दिया जाता, क्योंकि चालक आदतन लापरवाह की श्रेणी में आ जाएगा। जिससे उसका लाइसेंस रद्द किया जा सके।
Related Posts
May 1, 2024 अक्षय बम को बीजेपी में भेजने की पटकथा जीतू पटवारी ने ही लिखी : मालू
अपनी नाकामी छुपाने के लिए ताई का उल्लेख कर रहे पटवारी।
कांग्रेस उम्मीदवार और डमी का […]
May 6, 2023 प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट में सजी शास्त्रीय नृत्य की महफिल
इंदौर : प्रेस्टीज स्पेक्ट्रम फॉर प्रमोशन ऑफ़ इंडियन क्लासिकल म्यूजिक एंड कल्चर द्वारा […]
August 16, 2021 बढती महंगाई और महिला उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस की अगस्त क्रांति पदयात्रा
देवास : मप्र कॉंग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर मप्र में बढ़ते महिला अपराध, […]
December 25, 2023 30 वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद हुकमचंद मिल के मजदूरों को मिलेगी उनकी बकाया राशि
मुख्यमंत्री मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा मजदूरों के हित मजदूरों को समर्पित […]
September 4, 2023 आबकारी विभाग ने कई स्थानों पर दी दबिश, लाखों रुपए मूल्य की अवैध शराब की जब्त
तीन आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल।
इंदौर : आकारी विभाग ने पचास से अधिक स्थानों पर […]
May 9, 2022 आईपीएल का सट्टा चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, सट्टे में प्रयुक्त उपकरण जब्त
इंदौर : IPL क्रिकेट मैच का सट्टा चलाने वाला आरोपी, क्राइम ब्राँच इंदौर की कार्रवाई में […]
February 5, 2019 तालाब की हत्या कर न्याय का मंदिर बनाना भी अन्याय इंदौर: मप्र के पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जनसिंह वर्मा का का कहना है कि पीपल्याहाना तालाब की […]