इंदौर : टेस्टिंग के जो आंकड़े इंदौर में प्रतिदिन सामने आ रहे हैं, उन्हें देखकर लगता है कि इंदौर में अब कोरोना पर काफी हद तक नियंत्रण पा लिया गया है। मंगलवार के जो आंकड़े देर रात सीएमएचओ कार्यालय ने जारी किए हैं, उसमें सैम्पल टेस्टिंग के 5 फीसदी से भी कम पॉजिटिव निकले। 95 फीसदी सैम्पल्स की रिपोर्ट निगेटिव आई।
27 पॉजिटिव पाए गए..।
मंगलवार 5 मई के जो आंकड़े मेडिकल बुलेटिन में सामने आए हैं, उसके मुताबिक 724 सैम्पल्स टेस्टिंग के लिए भेजे गए थे, उनमें से 552 सैम्पल्स की जांच रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त हुई। उनमें से 525 निगेटिव पाए गए जबकि पॉजिटिव सैम्पल सिर्फ 27 निकले। इन्हें मिलाकर आज दिनाक तक 10 हजार 409 सैम्पल्स की जांच हो चुकी है। इनमें से कुल 1681 पॉजिटिव पाए गए हैं।
81 मृत, 491 डिस्चार्ज…
मेडिकल बुलेटिन में दी गई जानकारी के अनुसार मंगलवार को 2 और मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। इन्हें मिलाकर इंदौर में कोरोना से मरनेवालों की संख्या 81 तक पहुंच गई है। 1109 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मंगलवार को 23 मरीज अलग- अलग अस्पतालों से ठीक होकर घर लौटे। अभी तक कुल 491मरीज कोरोना को मात देकर घर वापस जा चुके हैं।
Related Posts
June 11, 2021 शनैश्चर जयंती पर की गई शनिदेव की प्राण प्रतिष्ठा
इंदौर : शनि जयंती पर भगवान शनैश्चर का हवन, अभिषेक, श्रृंगार, महाआरती व प्रसादी वितरण के […]
October 6, 2022 उज्जैन निगमायुक्त पद से हटाए गए अंशुल गुप्ता,संदीप सोनी को सौंपा प्रभार
भोपाल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पूर्व लापरवाही बरतने के आरोप में उज्जैन के […]
June 10, 2024 आतिशबाजी से उड़ी चिंगारी से बीजेपी कार्यालय में लगी आग
फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू, कोई जनहानि नहीं।
मोदी की अगुवाई में तीसरी बार एनडीए […]
June 16, 2020 21 नए मरीज मिले, 4 और ने गंवाई जिंदगी..! इंदौर : एक दिन कम होने के बाद इंदौर में कोरोना संक्रमितों की संख्या फिर बढ़ गई।हालांकि इस […]
November 10, 2022 एमवायएच परिसर में मरीजों के परिजनों के लिए होगा धर्मशाला का निर्माण
संभागायुक्त ने किया प्रस्तावित धर्मशाला स्थल का निरीक्षण।
मरीजों के परिजनों के लिए […]
May 27, 2020 कोरोना के खिलाफ जंग में मिली बड़ी कामयाबी, 50 फीसदी से ज्यादा मरीज हुए रिकवर..! इंदौर : कोरोना का संक्रमण इंदौर में थम नहीं रहा है पर सच ये भी है कि ठीक होने वाले […]
March 25, 2024 शहीद भगतसिंह, सुखदेव, राजगुरु को अर्पित किए गए श्रद्धासुमन
शहर की पांच हस्तियों का किया गया सम्मान।
इंदौर : भगतसिंह, राजगुरु और सुखदेव भारत के […]