इंदौर : शहर के महाराष्ट्रीयन परिवारों में महालक्ष्मी की अगवानी और पूजन के बाद सोमवार को उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।
दरअसल, ऐसा माना जाता है की ज्येष्ठा कनिष्ठा रूप में अपने बच्चों के साथ महालक्ष्मी का मायके आगमन होता है। तीन दिनों तक वह अपने मायके में निवास करती है। इस दौरान महालक्ष्मी के स्वागत हेतु आकर्षक झांकी सजाई जाती है और उनके मुखौटों को स्थापित किया जाता है । पहले दिन देवी का आगमन होता है। इस दिन पूजन आरती आदि की जाती है । दूसरे दिन छप्पन भोग का नैवेद्य देवी को लगाया जाता है । हल्दी कंकू के साथ घरों में दर्शन पूजन होता है । तीसरे दिन दही चावल के नैवेद्य के बाद महालक्ष्मी की विदाई होती है ।
शहर के मराठी बहुल क्षेत्र राजेंद्र नगर में इस दौरान खासा उत्साह नजर आया । घरों में गृहणियों ने परंपरागत तरीके से देवी की पूजा अर्चना की । गणेशोत्सव समिति द्वारा यहां महालक्ष्मी डेकोरेशन स्पर्धा भी आयोजित की गई थी, जिसमें भाग्यश्री तरानेकर पानसे को प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया।
Related Posts
February 10, 2025 परीक्षा के दौरान आनेवाली चुनौतियों का सामना सकारात्मकता के साथ करें : प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री ने परीक्षा पर चर्चा में प्रदेश के छात्रों से की बातचीत।
इंदौर : […]
October 12, 2024 दिग्विजय सिंह के भतीजे की हरकत पर मंत्री विजयवर्गीय ने साधा निशाना
बोले विजयवर्गीय, खानदानी परिवार के युवक की ऐसी हरकत निंदनीय है।
धार : पूर्व […]
November 14, 2022 राष्ट्र सेविका समिति की महिलाओं ने निकाला पथ संचलन
इंदौर : राष्ट्र सेविका समिति इंदौर द्वारा अपने स्थापना दिवस विजया दशमी के उपलक्ष्य मे […]
October 19, 2024 केईएम मेडिकल स्कूल की ऐतिहासिक इमारत में भूतिया पार्टी मनाने पर चिकित्सकों ने जताया आक्रोश
एमजीएम एलुमनी एसो. और मेडिकल टीचर्स एसो. ने संयोगितागंज पुलिस को सौंपा […]
December 19, 2020 बीजेपी का दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग प्रारम्भ
इंदौर : भाजपा संगठन द्वारा तय सभी मंडलों में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग होना है। शनिवार […]
June 7, 2025 मस्क की कंपनी स्टारलिंक,भारत में देंगी अपनी सेवाएं
गांव-गांव पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट।
नई दिल्ली : भारत में इंटरनेट कनेक्टिविटी का […]
December 1, 2022 राजेंद्र नगर में मनाया जा रहा दत्त जयंती महोत्सव
इंदौर : आध्यात्मिक साधना मंडल, तरुण मंच, महाराष्ट्र समाज,राजेंद्र नगर, श्री सिद्धि […]