इंदौर : नकली न्यायाधीश बनकर ठगी करने वाला शातिर आरोपी क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्रवाई में पकड़ा गया। आरोपी ने स्वयं को देवास कोर्ट में जज बताकर कोर्ट केस खत्म करने के नाम पर फरियादी से 2 लाख 90 हजार रुपए लेकर धोखाधड़ी की थी।
ये था पूरा मामला।
क्राइम ब्रांच में फरियादी ने शिकायत की थी कि आरोपी राजीव कुमार लोहाटी ने स्वयं को जज बताकर 02 लाख 90 हजार रुपए ठग लिए हैं। मामले की जांच फ्रॉड इंन्वेस्टीगेशन सेल टीम द्वारा कराई गई। जॉच में पाया गया कि आरोपी (1).राजीव कुमार लोहाटी पिता कन्हयालाल निवासी सुदामा नगर अन्नपूर्णा रोड, इंदौर ने फरियादी से संपर्क कर स्वयं को देवास कोर्ट का जज बताते हुए फरियादी को झूठे विश्वास में लिया। उसने फरियादी से कहा कि देवास कोर्ट में कोई केस हो तो उसे मैं खत्म करवा दूंगा। आरोपी ने अपनी गाड़ी पर लाल बत्ती लगवाने के साथ न्यायाधीश भी लिखवा रखा था। फरियादी ने उसपर भरोसा कर अपने परिचित, जिनका केस देवास कोर्ट में चल रहा था, उसे खत्म करने के लिए आरोपी को 2 लाख 90 हजार रूपए दे दिए। बाद में जब फरियादी को ठगे जाने का अहसास हुआ तो उसने दिए हुए रूपए आरोपी से वापस मांगे। क्राइम ब्रांच इंदौर की जांच पर आरोपी राजीव कुमार लोहाटी के विरुद्ध थाना जूनी इंदौर में अपराध धारा 409,420, 419 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
February 2, 2017 दुष्कर्म के प्रकरणों में दो युवकों को दस-दस वर्ष का सश्रम कारावास रतलाम,30 जनवरी। जिला न्यायालय में सोमवार को दुष्कर्म के प्रकरणों में दोषी पाये गये दो […]
May 30, 2023 चाकू से गोदकर युवक की निर्मम हत्या करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास
इंदौर :चाकू से गोदकर हत्या किए जाने के मामले में आरोपी को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा […]
March 28, 2021 होलिका दहन के लिए वितरित किए जाने वाले कंडे भेजे गए मुक्तिधाम
इंदौर : होलिका दहन के लिए किष्किंधा धाम की गौशाला में गोपाष्टमी से बनाए जा रहे गोबर के […]
June 3, 2025 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी आईआरसीटीसी उपलब्ध कराएगा भोजन सुविधा
ऑनलाइन बुकिंग के जरिए यात्री ले सकेंगे इस सुविधा का लाभ।
IRCTC ने शुरू की नई सर्विस, […]
June 21, 2023 वसुधैव कुटुंबकम् के लिए योग की थीम के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
इंदौर जिले में जगह-जगह आयोजित हुए कार्यक्रम।
मंत्रियों से लेकर सांसद, कलेक्टर, […]
December 18, 2022 शासकीय अष्टांग आयुर्वेद कॉलेज के स्वर्ण जयंती समारोह में देश – विदेश से आए विशेषज्ञ कर रहे शिरकत
इंदौर : शासकीय अष्टांग आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय के 50 वर्ष पूर्ण होने पर […]
January 11, 2022 यातायात पुलिस का नवाचार, प्रत्येक ऑटो रिक्शा को मिलेगा ‘एपीसी’ यूनिक नम्बर, बार- बार चेकिंग से मिलेगी निजात
इंदौर : पुलिस द्धारा बिना परमिट तथा अन्य अनियमितता के साथ चल रहे ऑटो रिक्शा की चेकिंग […]