गंगानगर बॉर्डर से आ रहे ड्रोन को बीएसएफ ने मार गिराया।
ड्रोन से बरामद हुए हेरोइन से भरे 3 पैकेट, 12 करोड़ रुपए आंकी गई कीमत।
जोधपुर: पाकिस्तान की फिर नापाक हरकत सामने आई है। पाकिस्तान ने ड्रोन से भारत में करीब 12 करोड़ की हेरोइन भेजी लेकिन सीमा सुरक्षा बल की सतर्कता से पकड़ी गई।
बताया जाता है कि बुधवार देर रात रायसिंहनगर, सेक्टर श्री गंगानगर से लगी भारत-पाक अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों को पाकिस्तान की ओर से आ रहे ड्रोन की आवाज सुनाई दी।कुछ ही देर में बॉर्डर पार से ड्रोन आता दिखाई दिया।इसपर सतर्क बीएसएफ के जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी ड्रोन पर फायरिंग कर उसे मार गिराया। सुबह इलाके की सघन जांच की गई तो ड्रोन के साथ 3 पैकेट हीरोइन के बरामद हुए।
पैकेट्स में करीब 2 किलो 300 ग्राम हेरोइन पाई गई जिसकी कीमत अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में लगभग 12 करोड़ रुपए आंकी गई है। सीमा सुरक्षा बल द्वारा बरामद हेरोइन को जांच के लिए संबधित एजेंसी को सुपुर्द किया जा रहा है।
Related Posts
September 4, 2023 आबकारी विभाग ने कई स्थानों पर दी दबिश, लाखों रुपए मूल्य की अवैध शराब की जब्त
तीन आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल।
इंदौर : आकारी विभाग ने पचास से अधिक स्थानों पर […]
August 6, 2021 युवक- युवती को डरा- धमकाकर मोबाइल व रुपए छीननेवाले बदमाश सीसीटीवी की मदद से पकड़ाए
इंदौर : सीसीटीवी कैमरे फिर पुलिस के मददगार बनें। लड़का लड़की को डरा धमका कर उनसे मोबाइल […]
August 15, 2021 अच्छे आचरण से समाज के सामने पेश करें मिसाल, केंद्रीय जेल से रिहा हुए कैदियों को गृहमंत्री ने दी नसीहत
इंदौर : "एक पल की गलती, लंबे समय तक पश्चाताप बनके रहती है, लेकिन इससे हमें आने वाले […]
January 26, 2022 जबलपुर में गणतंत्र दिवस समारोह में हुआ हादसा, ड्रोन गिरने से बच्ची सहित तीन घायल
जबलपुर : 73वें गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के लिए आसमान में […]
June 5, 2022 12 जजों की विभिन्न हाइकोर्ट में नियुक्ति को लेकर केंद्र ने जारी किया आदेश
नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने देश के 7 हाईकोर्ट में 12 जजों की नियुक्ति को हरी झंडी दे दी […]
June 6, 2020 फोर्ब्स की सर्वाधिक कमाई वाले सेलेब्स की सूची में अक्षय कुमार अकेले भारतीय नई दिल्ली : अक्षय कुमार इकलौते ऐसे भारतीय कलाकार हैं जिन्होंने फोर्ब्स मैगजीन की टॉप 100 […]
May 8, 2017 कश्मीर आतंकी हमला: एक पुलिसकर्मी सहित 5 की मौत श्रीनगर,07 मई|
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार रात पुलिस दल पर हुए आतंकवादी […]