इंदौर : लॉकडाउन के चलते इंदौर में फंसे लगभग 1480 लोगों (श्रमिकों व छात्रों ) को स्पेशल ट्रेन के जरिए शनिवार रात रीवा के लिए रवाना किया गया। इस ट्रेन का स्टॉपेज सतना और कटनी में भी होगा। सतना के 2 सौ, कटनी के 415 यात्री इसमें शामिल हैं।
सोशल डिस्टेंसिंग का रखा गया ध्यान।
सभी यात्रियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाते हुए मास्क के साथ रवाना किया गया। आरपीएफ और जीआरपी के जवानों द्वारा उन्हें कतारबद्ध करवाकर ट्रेन में बिठाया गया। टीटीई ने उन्हें सीटें अलॉट की।
श्रमिकों व छात्रों ( यात्रियों ) में उन्हें अपने गृह जिले में भेजे जाने की खुशी साफ झलक रही थी।उन्होंने इसके लिए सीएम शिवराज सिंह का आभार व्यक्त किया।
अपर कलेक्टर दिनेश जैन के मुताबिक रीवा, सतना और कटनी के लिए चलाई गई दूसरी स्पेशल ट्रेन से उन्हीं लोगों को भेजा गया, जिन्होंने पूर्व में आवेदन किया था। चयनित यात्रियों को स्क्रीनिंग के लिए राधास्वामी डेरे में रखा गया था।
यात्रियों को विदाई देने के लिए स्टेशन पर एरिया ऑफिसर वीरेंद्र मकवाना, सीनियर सीडीओ प्रमोद मीणा, सहायक सुरक्षा आयुक्त एलबी सिंह, जीआरपी टीआई गायत्री आनंद और वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी जितेंद्रकुमार जयंत उपस्थित थे।
Related Posts
September 6, 2021 पटरी अतिक्रमण के खिलाफ लामबन्द हुए व्यापारी, सरकार को चेताया, अतिक्रमण नहीं हटा तो नहीं देंगे टैक्स
इंदौर : राजबाड़ा के आस पास के क्षेत्र को पटरी अतिक्रमण के हवाले कर प्रशासन की खामोशी […]
June 29, 2021 हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही ढाई लाख की विदेशी शराब जब्त
इंदौर : हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही लाखों रुपए कीमत की अवैध शराब, थाना कनाडिया […]
March 21, 2025 मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त दो आरोपी पकड़ाए
करीब पौने दो लाख रुपए मूल्य की एमडी ड्रग बरामद।
इंदौर : खजराना पुलिस द्वारा मादक […]
November 13, 2023 जब लोग दीपावली मनाने में जुटे थे, भाग्यश्री कर रही थी लावारिस शव का अंतिम संस्कार..!
इंदौर : मरती संवेदनाओं के इस समय में जब अपने, अपनों की ही चिंता नहीं करते, इंदौर की एक […]
August 4, 2020 युवती के अंधे कत्ल का पर्दाफाश, प्रेमी ने ही दिया था वारदात को अंजाम इंदौर : दो दिन पूर्व खजराना थाना क्षेत्र में बायपास के समीप युवती के अंधे कत्ल का पुलिस […]
February 14, 2023 शिवनारायण मिस्टर प्रेस्टीज और सिया मिस प्रेस्टीज के खिताब से सम्मानित
प्रेस्टीज स्कूल में फेयरवेल सेरेमनी का हुआ आयोजन।
इंदौर : प्रेस्टीज पब्लिक स्कूल में […]
November 9, 2018 नोटबन्दी, जीएसटी ने देश को पहुंचाया भारी नुकसान- शकील अहमद इंदौर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री डॉ. शकील अहमद ने शुक्रवार को इंदौर प्रेस […]