सांसद शंकर लालवानी की रेलवे, मेट्रो और नगर निगम के इंजीनियर के साथ चर्चा के बाद लिया गया फैसला।
इंदौर : रेलवे स्टेशन को मॉडल स्टेशन बनाने की योजना पर काम करने के साथ योजना में बाधक बन रहे शास्त्री ब्रिज के कायाकल्प की भी तैयारी कर ली गई है। सांसद शंकर लालवानी ने शुक्रवार को रेलवे, इंदौर मेट्रो और नगर निगम के इंजीनियर के साथ बैठक की और नया शास्त्री ब्रिज कैसा हो इस पर चर्चा की गई।
सिक्स लेन का होगा नया ब्रिज।
सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि इंजीनियर से चर्चा के बाद यह तय हुआ है कि नया शास्त्री ब्रिज सिक्स लेन का होगा। इसे भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाया जाएगा।
बता दें कि एक दिन पूर्व सांसद लालवानी ने डीआरएम विनीत गुप्ता के साथ मेन स्टेशन, पार्क रोड और लक्ष्मीबाई स्टेशन का दौरा किया था। उस दौरान यह बात सामने आई थी कि स्टेशन के समग्र विकास में शास्त्री ब्रिज बाधक बन रहा है। निकट भविष्य में मेट्रो स्टेशन भी रीगल पर प्रस्तावित है। ऐसे में शास्त्री ब्रिज को नए सिरे से बनाया जाना आवश्यक है। आनेवाले वर्षों में ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए इसे 06 लेन बनाया जाना तय किया गया। हालांकि इस पुल पर बहुत हैवी ट्रैफिक रहता है। पश्चिम इंदौर को पूर्वी इंदौर से जोडने वाला यह सबसे महत्वपूर्ण पुल है। ऐसे में इस पुल को नए सिरे से बनाने के पहले ट्रैफिक डायवर्शन प्लान बनाना बेहद जरूरी होगा।
Related Posts
October 26, 2019 दीपोत्सव की शुभकामनाएं प्रेषित करने का शुरू हुआ सिलसिला इंदौर : उमंग, उल्लास और खुशियों के महापर्व दीपावली का उत्साह चारों ओर नजर आ रहा है। क्या […]
March 6, 2021 नहीं रुकी कोरोना संक्रमण में बढ़ोतरी तो 8 मार्च से लगेगा रात्रिकालीन कर्फ्यू- शिवराज
महाराष्ट्र से आने वाले यात्रियों के लिए टेस्ट रिपोर्ट लाना अनिवार्य।
स्कूल, कॉलेजों […]
October 2, 2020 गांधी प्रतिमा पर बीजेपी कार्यकर्ता के साथ कांग्रेसियों ने की झूमाझटकी
इंदौर : अहिंसा के पुजारी कहे जाने वाले महात्मा गांधी की जयंती पर उनकी ही प्रतिमा के […]
March 29, 2022 दो साल में खुद रोल मॉडल बन गए हैं कलेक्टर मनीष सिंह
♦️कीर्ति राणा♦️
उस रात फोन की घंटी बजी, स्क्रीन पर नजर डाली तो एकेवीएन एमएस नाम चमक […]
May 10, 2021 ‘आयुष क्योर’ एप के जरिए आयुष चिकित्सकों से लिया जा सकेगा निःशुल्क परामर्श
इंदौर : आयुष विभाग द्वारा शुरू की गई 'वैद्य आपके द्वार' योजना के जरिये घर बैठे आयुष […]
November 25, 2021 ई- कॉमर्स कम्पनी अमेज़ॉन के खिलाफ एफआईआर के गृहमंत्री ने दिए निर्देश
इंदौर : ई- कॉमर्स वेबसाइट अमेजॉन के जरिए जहर मंगवाकर युवक द्वारा सुसाइड करने के मामले […]
June 29, 2022 ब्रह्मोत्सव के तहत दक्षिण भारतीय पद्धति से मनाया गया तिरुप्पवाडा उत्सव
वैंकटेश देवस्थान का ब्रम्होत्सव एवं रथयात्रा महोत्सव।
इंदौर : प्रभु वेंकटेश की आरती […]