भोपाल : इमरती देवी मामले में राहुल गांधी की नसीहत को कमलनाथ द्वारा उनकी निजी राय बताए जाने पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बयान जारी करते हुए कहा है कि इस घटना से राहुल गांधी और कमलनाथ के मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। उन्होंने कहा कि पहले कमलनाथ ने राहुल गांधी का किसान कर्ज माफी का वादा पूरा नहीं किया। फिर वचन पत्र पर राहुल गांधी की फ़ोटो नहीं लगाई और अब उनकी नसीहत को मानने से भी इंकार कर रहे हैं। कमलनाथ पर उनके आका को ही भरोसा नहीं रहा ऐसे में कमलनाथ का क्या हश्र होगा, समझा जा सकता है।
नरोत्तम ने कहा कि कांग्रेस रसातल में जाती हुई दिख रही है।
आपको बता दें कि दो दिन पूर्व डबरा में चुनावी सभा में बोलते हुए कमलनाथ ने इमरती देवी को आइटम की संज्ञा दी थी। बीजेपी ने इसपर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश भर में मौन धरना प्रदर्शन किया। बात राहुल गांधी तक पहुंची तो उन्होंने कमलनाथ के कथन को गलत बताते हुए महिला सम्मान से समझौता नहीं किए जाने की बात कही थी। इसपर कमलनाथ ने राहुल गांधी की नसीहत को उनकी निजी राय बताया था।
Related Posts
April 10, 2022 हजारों दीपकों के साथ की गई प्रभु श्रीराम की महाआरती, राम नाम के जयघोष से गूंजा दशहरा मैदान
इंदौर : अयोध्या की पावन धरा से लाए गए सरयू के जल और अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर की […]
July 21, 2024 मां अहिल्या को समर्पित रहेगी बाणेश्वरी कावड़ यात्रा
कावड़ यात्रा में भगवान भोलेनाथ के अभिषेक की तीन झांकियां रहेंगी आकर्षण का […]
July 27, 2022 महापौर व पार्षदों का गजट नोटिफिकेशन जारी, जल्द हो सकता है शपथ ग्रहण समारोह
इंदौर : नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह की तिथि और स्थान एक - दो दिन […]
November 27, 2017 मैरिज गार्डन के मालिक के कुत्ते ने तीन मजदूरों को नोच डाला ; गम्भीर घायल इंदौर। प्रेम बंधन मैरिज गार्डन के मालिक के कुत्ते ने वहां काम करने आई महिला मजदूर व दो […]
June 11, 2025 इंदौर जिले के 101 सरकारी स्कूल तंबाकू मुक्त घोषित
इंदौर जिले में बड़ी पहल।
प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम बुधवार को।
इंदौर : जिले के […]
January 5, 2023 होम स्टे के मेहमानों को लाने ले जाने वाले वाहन चालकों को दिया गया प्रशिक्षण
इंदौर पधार रहे अतिथियों को पधारों म्हारे घर के माध्यम से सेवाएं देने वालें वाहन चालकों […]
November 29, 2021 दो मुंह वाले साँप के साथ एक आरोपी पकड़ाया, 50 लाख रुपए बताई गई है बरामद साँप की कीमत
इंदौर : दो मुंह वाले सांप की तस्करी करने वाले 02 आरोपियों को परदेशीपुरा पुलिस ने […]