नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने इनोवेशन एम्बेसेडर प्रोग्राम के तहत 50,000 शिक्षकों को विशेष आनलाइन प्रशिक्षण देने की प्रक्रिया शुरू की है। इसके लिए देश भर के स्कूलों के शिक्षकों को रजिस्ट्रेशन कराने को कहा गया है। इसमें हर स्कूल से दो या तीन शिक्षक भाग ले सकेंगे। इसके रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 10 मई से बढ़ाकर 17 मई कर दी गई है। सीबीएसई की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन के बाद चयनित शिक्षकों को बैच, तारीख व समय से संबंधित सूचना मेल के माध्यम से भेज दी जाएगी। इस विशेष प्रशिक्षण में विद्यार्थियों के सवाल हल करने और क्रिटिकल थिंकिंग जैसे गुणों को बढ़ाने के उद्देश्य से सीबीएसई शिक्षकों को मेंटर के रूप में तैयार किया जाएगा।
सीबीएसई ने अपने सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों से कहा है कि वे चार या पांच शिक्षकों के नाम भेजें।
यह करेंगे इनोवेशन एम्बेसेडर।
अपने स्कूलों में इनोवेशन का कल्चर तैयार करना।
अपने व नजदीक के अन्य स्कूलों के शिक्षकों व छात्रों के लिए मेंटर के तौर पर कार्य करना।
अन्य स्कूलों में रिसोर्स पर्सन के तौर पर सहायता करना।
छात्रों व शिक्षकों के बीच नवाचार और स्टार्टअप को बढ़ावा देना।
राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली आइडिया देने वाली प्रतियोगिता में मूल्यांकन करना।
नवाचार या उससे संबंधित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों में मेंटर की भूमिका निभाना।
Related Posts
May 31, 2017 भारत-पाक मैच खटाई में…! नई दिल्ली। भारत के खेल मंत्री विजय गोयल ने पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज की […]
June 8, 2023 लव जिहाद और मतांतरण की रोकथाम के लिए परिवार और समाज स्तर पर प्रयास जरूरी
भारत पहले से हिंदू राष्ट्र है। रामराज्य लाने की जरूरत।
कठिन तप और साधना से हासिल […]
May 7, 2020 कोरोना संक्रमितों की संख्या में आई गिरावट, जल्द मिल सकता है कोरोना से छुटकारा..? इंदौर : कोरोना के फैलाव को रोकने में किए जा रहे समन्वित प्रयासों को अब सफलता मिलती दिख […]
June 27, 2025 ट्रांस और क्वीर समुदाय को भी मिले सम्मान, सुरक्षा व संरक्षण
तपिश फाउंडेशन के पहचान : हमारे होने का त्योहार कार्यक्रम में बोले अतिथि वक्ता।
इंदौर […]
August 25, 2021 ‘वैक्सीन लगवाओ- गिफ्ट पाओ’ अभियान के जरिए लोगों को किया जा रहा जागरूक
इंदौर : देश भर में आई कोरोना त्रासदी से लोगो का जानमाल का नुकसान तो हुआ ही, कई लोगो ने […]
December 3, 2024 इस्कॉन मंदिर पर बंगलादेश में संतों के उत्पीडन के खिलाफ विशेष अनुष्ठान
इंदौर : बांग्लादेश में इस्कॉन के संत और सनातनधर्मियों पर किए जा रहे नृशंस अत्याचारों के […]
May 3, 2017 VIP’गीरी’ के गए दिन, बिना लाल बत्ती की गाड़ियों से दफ्तर पहुंचे मंत्री, अफसर नई दिल्ली. गाड़ियों से लाल बत्ती हटाने का आदेश आज से लागू हो गया. सरकार के मंत्रियों और […]