इंदौर : मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान एवं जनसेवा पखवाड़े के तहत स्वच्छता ही सेवा अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने गांव-गांव पहुंचकर स्वच्छता का अलख जगाया। नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और उन्हें अपने गांव और जिले को पूर्ण स्वच्छ रखने का संकल्प भी दिलवाया।
घर – घर कचरा संग्रहण के लिए 06 पंचायतों को बैटरी चलित वाहन भेंट।
मुख्य कार्यक्रम जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट के मुख्य आतिथ्य में बुढ़ी बरलाई गांव में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंत्री सिलावट ने स्वयं अपने हाथों से सफाई कर गांव को हमेशा स्वच्छ और सुंदर रखने का संदेश दिया।
मंत्री सिलावट ने इस अवसर पर 6 ग्राम पंचायतों को बेटरी चलित कचरा संग्रहण वाहनों का वितरण किया। यह वाहन हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी के तहत प्रदान किए गए हैं। उक्त वाहन मांगलिया, दर्जी कराड़िया, ढाबली कराड़िया, कदवाली बुजुर्ग, खलखला और पलासिया ग्राम पंचायत को दिए गए हैं। मंत्री सिलावट ने कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों को स्वच्छ और सुंदर बनाएं। उन्होंने ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों को इसके लिए संकल्प भी दिलवाया। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी वंदना शर्मा सहित ग्रामीण क्षेत्रों के जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।
Related Posts
August 30, 2020 कलेक्टर ने तय किए कोरोना टेस्टिंग के रेट, ढाई हजार रुपए से ज्यादा नहीं ले सकेंगे निजी लैब इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने निजी अस्पतालों और लैब में मरीजों के की जा रही मनमानी वसूली […]
August 8, 2024 सज्जन वर्मा का बयान दुर्जनों वाला और देश विरोधी : सौगात मिश्रा
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सज्जन सिंह वर्मा के खिलाफ एमजी रोड थाना में की […]
March 10, 2017 पूर्वी-उत्तरी भारत में मौसम का मिजाज बदला,तेज हवा और बारिश नई दिल्ली। फरवरी के अंत में ही गर्मी ने दस्तक दे दी थी, लेकिन मार्च का महीना शुरू होते […]
July 3, 2025 आकस्मिक मौतों का कोविड – 19 के टीकाकरण से कोई लेना -देना नहीं
आईसीएमआर और एम्स के अध्ययनों में हुआ खुलासा।
नई दिल्ली : कोविड के बाद हो रही आकस्मिक […]
June 19, 2022 चेन लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो बदमाश क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आए
इंदौर : क्राइम ब्रांच ने 02 शातिर चेन लुटेरों को मुखबिर की सूचना पर धर - दबोचा। […]
August 7, 2023 इंदौर दुग्ध संघ स्थापित करेगा मिल्क पाउडर का प्रदेश का सबसे बड़ा संयंत्र
मिल्क पाउडर की गुणवत्ता भी होगी बेहतर।
इंदौर : इंदौर दुग्ध संघ द्वारा मांगलिया स्थित […]
May 5, 2021 पश्चिम बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं व महिलाओं पर हमले के विरोध में दिया गया धरना, वरिष्ठ नेता भी हुए शामिल
इंदौर : बीजेपी प्रदेश संगठन के आह्वान पर बुधवार को नगर के सभी 28 मंडलों में भाजपा के […]