पर्यटन व संस्कृति मंत्री ऊषा ठाकुर करेगी ट्रेन पर मप्र की ब्रांडिंग का अनावरण।
गुजरात के गांधीधाम जंक्शन से गरबा एक्सप्रेस होगी रवाना।
इंदौर : पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री उषा ठाकुर 24 सितंबर 2022 को शाम 6 बजे गुजरात के गांधीधाम जंक्शन में गरबा एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12937/38) पर मध्यप्रदेश की ब्रांडिंग का अनावरण करेंगी। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा पश्चिम रेलवे के सहयोग से गुजरात के गांधीधाम और पश्चिम बंगाल के हावड़ा के बीच चलने वाली गरबा एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12937/38) पर प्रदेश के पर्यटन गंतव्यों, आयोजनों, मेलों की ब्रांडिंग करवाई गई है।
प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति और प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि गरबा एक्सप्रेस गांधीधाम से शाम 6:10 पर निकलेगी औऱ गुजरात, मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल के विभिन्न शहरों से गुजरते हुए हावड़ा स्टेशन पर तीसरे दिन दोपहर 12.55 पर पहुंचेगी। इस दौरान ट्रेन मध्यप्रदेश सहित 6 राज्यों से गुजरेगी। इन राज्यों में मध्यप्रदेश के प्रमुख पर्यटन गंतव्यों सहित जल महोत्सव, मांडू उत्सव, स्काई डाइविंग, हॉट एयर बलून जैसी गतिविधियों का भी प्रचार होगा।
Related Posts
September 30, 2022 तीन गोलियों से गांधी को मार सकते हैं, उनकी विचारधारा को नहीं – प्रो. शर्मा
गांधी के विचारों की प्रासंगिकता हमेशा रहेगी।
गांधी की विचारधारा को अपनाने की […]
June 24, 2019 लक्ष्य तय कर मेहनत करें, सफलता निश्चित मिलेगी इंदौर: विद्यार्थी पहले अपना लक्ष्य निर्धारित करें, फिर पूरी शिद्दत के साथ मेहनत करें। […]
June 30, 2020 शिवराज सरकार के सौ दिन पूरे होने पर कांग्रेस ने मनाया काला दिवस इंदौर : मंगलवार को शिवराज सरकार के 100 दिन होने पर काँग्रेस ने प्रदेशभर में काला दिवस […]
March 25, 2020 उज्जैन निवासी कोरोना पीड़ित महिला की इंदौर में इलाज के दौरान मौत इंदौर : जिस बात का अंदेशा था वही अब हकीकत बनकर सामने आ गई है।मप्र में कोरोना पीड़ित […]
May 13, 2021 कोरोना संक्रमित वकीलों के इलाज के लिए सरकार ने दिए 5 करोड़
भोपाल : प्रदेश सरकार के अधिकृत प्रवक्ता गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि कोरोना […]
November 4, 2023 नेपाल में भूकंप से ढाई सौ से अधिक लोगों की मौत
उत्तर भारत के कई राज्यों में भी महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके।
नई दिल्ली : नेपाल […]
November 17, 2020 बाइक सवार बदमाशों ने बीजेपी नेता गोपी नेमा के घर की तोड़फोड़, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
इंदौर : बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व नगर अध्यक्ष गोपी नेमा के घर हथियार बन्द बदमाशों […]