इंदौर: भारतीय जनता पार्टी के जावरा कंपाउंड स्थित कार्यालय पर राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय एवं प्रदेश के गृह मंत्री और इंदौर के प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा की उपस्थिति में इंदौर नगर कोर कमेटी की बैठक संपन्न हुई, जिसमें कई मुख्य विषयों के साथ ही पूर्व में किए गए आयोजन एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। इसी के साथ आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों की योजना व रणनीति को लेकर भी चर्चा की गई ।
राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा के नेतृत्व में आहूत बैठक में यातायात की समस्या का निराकरण किसतरह बेहतर ढंग से हो इसी के साथ जनवरी में होने वाले अप्रवासी भारतीय सम्मेलन और इंदौर नगर में चल रहे विकास कार्यों को सम्मेलन के पूर्व पूरा करने पर भी विचार विमर्श किया गया।
बैठक में केबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट, उषा ठाकुर,सांसद शंकर लालवानी, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, नगर प्रभारी डॉ. तेजबहादुर सिंह चौहान, इन्दौर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, विधायक रमेश मेंदोला, मालिनी गौड़, महेन्द्र हार्डिया, आकाश विजयवर्गीय, पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा, सुदर्शन गुप्ता, इ.वि.प्रा. पूर्व अध्यक्ष मधु वर्मा, अजा मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सूरज कैरो, नगर महामंत्री सुधीर कोल्हे, सविता अखण्ड आदि उपस्थित रहे।
Related Posts
October 22, 2023 कांग्रेस की प्रेसवार्ता में पत्रकार के साथ बदसलूकी
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता ने किए गए सवाल का जवाब देने की बजाय किया […]
March 5, 2023 सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में शीघ्र प्रारंभ होगी बायपास सर्जरी और किडनी ट्रांसप्लांट
सांसद लालवानी और संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने ली बैठक।
इंदौर : इंदौर में अंगदान को […]
February 3, 2025 वसंत पंचमी पर तुलसी नगर में मां शारदा का किया गया अभिषेक
सरस्वती यज्ञ में दी गई आहुतियां, महाआरती में हजारों श्रद्धालु हुए शामिल।
बच्चों में […]
September 13, 2020 शादी का झांसा देकर लाखों की धोखाधड़ी करने वाली शातिर महिला गिरफ्तार उज्जैन : कोतवाली थाना पुलिस ने शातिर महिला सुनीता उर्फ सोनाली पिता नंदलाल सोलंकी उम्र-40 […]
February 8, 2021 13 फरवरी से मनाया जाएगा तीन दिवसीय मांडू उत्सव, लोकल कलाकार भी देंगे प्रस्तुति
धार : माण्डू उत्सव का आयोजन 13 से 15 फरवरी तक धार जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग द्वारा […]
August 5, 2020 वक़्त के साथ कांग्रेस ने भी बदला रुख, राम मंदिर निर्माण के भूमिपूजन की मनाई खुशी भोपाल : राजनीतिक दलों और राजनीतिज्ञों को हवा का रुख देखकर अपना रुख बदलते देर नहीं लगती। […]
June 20, 2021 टीकाकरण महाअभियान में बीजेपी निभाएगी सक्रिय भागीदारी, हेल्प डेस्क के जरिए टीका लगवाने में करेगी लोगों की मदद
इंदौर : सोमवार 21 जून को चलाए जाने वाले टीकाकरण महाअभियान में बीजेपी संगठन भी सक्रिय […]