बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल का शनिवार सुबह निधन हो गया है। वह 35 साल के थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह पिछले कुछ महीनों से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे।
आदित्य भी गाते थे भजन
मां की तरह आदित्य भी भजन सिंगर थे। फेसबुक पर आदित्य ने अपनी आवाज में रिकॉर्ड किए कई भजन शेयर किए हुए हैं। कुछ महीनों पहले एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वह भक्ति संगीत पर और काम करने की प्लानिंग में जुटे थे लेकिन इसी बीच उनकी तबियत तबियत खराब हो गई। आदित्य का नाम भारत के सबसे कम उम्र के म्यूजिक डायरेक्टर के रूप में लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज है।
अनुराधा पौडवाल के पति का भी हो चुका निधन
पद्मश्री और नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित अनुराधा पौडवाल ने लगभग 4 दशक तक बॉलीवुड गाने और भजन गाए हैं। उनकी शादी अरुण पौडवाल से हुई थी। अरुण संगीतकार एसडी बर्मन के असिस्टेंट थे। नब्बे के दशक में अनुराधा पौडवाल अपने करियर के शिखर पर थीं, उसी समय उनके पति अरुण की एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। अब बेटा भी साथ छोड़कर चला गया। उनकी एक बेटी है जिसका नाम कविता पौडवाल है।
Related Posts
March 5, 2022 8 मार्च को इंदौर आएंगे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन के कार्यों की करेंगे समीक्षा
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा 8 मार्च को एक दिवसीय […]
May 5, 2024 महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस का चरित्र
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान पर साधा निशाना।
डॉ […]
August 23, 2020 12 फीसदी के ऊपर पहुंचा कोरोना का ग्रोथ रेट, 4 मरीजों की थमीं सांसें…! इंदौर : जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। सात फीसदी के आसपास रहने वाली […]
April 23, 2021 कोरोना पीड़ितों के लिए राहत भरी खबर, जायड्स की दवा वीराफिन के कोरोना के इलाज में इस्तेमाल को मिली मंजूरी
कोरोना महामारी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर आई है। रेमडेसीवीर के लिए इधर- उधर […]
November 13, 2021 पेट्रोल पम्प लूटने की योजना बना रहे 4 शातिर बदमाश गिरफ्तार, देशी पिस्टल सहित अन्य हथियार बरामद
इंदौर : पेट्रोल पंप लूटने की योजना बनाते हुए 04 शातिर बदमाश, घटना को अंजाम देने के […]
September 5, 2020 विधायक आकाश विजयवर्गीय ने दो करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की रखी आधारशिला इंदौर : विधायक आकाश विजयवर्गीय ने अपने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक तीन में 2 करोड़ रुपए से […]
April 22, 2025 प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट का फिल्म फेस्टिवल बना कला, कहानी और अभिव्यक्ति का सार्थक मंच
पीआईआईएफएफ 2025 की भव्य शुरुआत।
इंदौर : प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड […]