इंदौर : कोरोना के इलाज में उपयोगी रेमडेसीवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी की शिकायतें मिलने के चलते कांग्रेसी विधायक संजय शुक्ला मंगलवार को वर्मा अस्पताल पहुंचे और औचक निरीक्षण किया। मरीजों के परिजनों ने उन्हें बताया कि अस्पताल प्रबंधन इंजेक्शन उपलब्ध नहीं होने का कहकर उन्हें बाहर से इंजेक्शन लाने के लिए बाध्य कर रहा है। इसपर विधायक शुक्ला ने अस्पताल में जांच की तो स्टॉक में 24 रेमडेसीवीर इंजेक्शन पाए गए। इस पर विधायक शुक्ला ने अस्पताल प्रशासन को कड़ी फटकार लगाई और जरूरतमंद मरीजों को तुरंत इंजेक्शन लगाने के निर्देश दिए।
विधायक शुक्ला ने कहा कि इंजेक्शन के लिए मरीजों के परिजन इधर- उधर भटक रहे हैं पर कतिपय अस्पताल इंजेक्शन की कालाबाजारी कर रहे हैं। वे आगे भी इस तरह का औचक निरीक्षण करते रहेंगे, ताकि रेमडेसीवीर की कालाबाजारी पर रोक लगाई जा सके।
Related Posts
August 4, 2021 शिवपुरी में भारी बारिश से बिगड़े हालात, कई गांव जलमग्न, राहत और बचाव में जुटे एनडीआरएफ व एसडीआरएफ
शिवपुरी : जिले में बारिश का कहर जारी है। मणिखेड़ा डेम ओवरफ्लाे हाेने पर रात काे आठ गेट […]
March 13, 2023 बुजुर्ग डॉक्टर ने C-21 मॉल की ऊपरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी
इंदौर: 75 वर्षीय एक बुजुर्ग ने सोमवार को विजयनगर थाना क्षेत्र स्थित C- 21 मॉल की दूसरी […]
March 23, 2025 प्रधानमंत्री मोदी ने जनता का विश्वास जीता, इसलिए देश तेजी से आगे बढ़ रहा है : रविशंकर प्रसाद
केंद्रीय एवं राजकीय बजट पर चर्चा में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रविशंकर […]
October 7, 2022 एटेक्सिया के मरीजों का पहला राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन 8 व 9 अक्टूबर को इंदौर में होगा
इंदौर : एटेक्सिया अवेयरनेस सोसायटी द्वारा दिनांक 8-9 अक्टूबर 2022 को एटैक्सिया के […]
May 23, 2023 आगर मालवा के 32 तीर्थ यात्री इंदौर एयरपोर्ट शिर्डी के लिए रवाना हुए
तीर्थ यात्रियों को मुख्यमंत्री चौहान ने दीं शुभकामनाएं।
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन […]
November 8, 2019 मण्डल अध्यक्षों के चुनाव के लिए बीजेपी ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के संगठन चुनाव की प्रक्रिया निरंतर चल रही है। नगर के सभी […]
August 17, 2020 बीजेपी नेताओं ने सिंधिया का जोश- खरोश के साथ किया स्वागत इंदौर : राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने के बाद पहली बार इंदौर आए ज्योतिरादित्य सिंधिया की […]