पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए लगातार तीसरी बार जीता अवॉर्ड।
इंदौर : इंदौर जिले की गौतमपुरा नगर परिषद ने एक बार फिर इतिहास रचा है। ये परिषद पिछले 2 साल में लगातार तीसरा अवार्ड जीतने वाली प्रदेश की पहली नगर परिषद बन गई है। पर्यावरण दिवस के अवसर पर भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं खजुराहो सांसद वीडी शर्मा के आतिथ्य में नगर परिषद गौतमपुरा को मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अवॉर्ड से नवाजा गया। पुरस्कार स्वरूप नगर परिषद को 1 लाख रूपए की सम्मान राशि भी भेंट की गई।
गौतमपुरा नगर परिषद की अध्यक्ष हर्षाली गगन बाहेती, मुख्य नगर पालिका अधिकारी मयूरी वर्मा और परिषद के अन्य सदस्यों ने मुख्यमंत्री डॉ.यादव और सांसद वीडी शर्मा के हाथों ये अवॉर्ड ग्रहण किया। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए नगर परिषद गौतमपुरा ने लगातार तीसरी बार ये अवॉर्ड जीता है। नगर परिषद की इस उपलब्धि पर जनप्रतिनिधियों, स्थानीय नेताओं और गौतमपुरा के रहवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए नगर परिषद के अध्यक्ष, सचिव, पार्षद और संबंधित अधिकारी – कर्मचारियों को बधाई दी है।
Related Posts
February 8, 2023 अनन्या और आर्यमान बिरला ग्रेसिम इंडस्ट्री में डायरेक्टर नियुक्त
मुम्बई : ग्रेसिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड की बोर्ड मीटिंग में अनन्या बिरला व आर्यमान विक्रम […]
December 20, 2020 नगरीय निकाय चुनाव लड़ना हुआ महंगा, जमानत राशि में की गई बढ़ोतरी
भोपाल : मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी […]
August 20, 2019 अग्रवाल समाज के मेधावी बच्चों को दी गई स्कॉलरशिप इंदौर : अग्रसेन महासभा के बैनर तले अग्रवाल समाज के प्रतिभावान छात्र - छात्राओं का सम्मान […]
November 7, 2021 कैलाश विजयवर्गीय ने निराश्रित बुजुर्गों और दिव्यांग बच्चों में बांटी दीपावली की खुशियां
इंदौर : कैलाश विजयवर्गीय की छवि दबंग नेता की मानी जाती है पर उनके व्यक्तित्व का एक पहलू […]
May 13, 2023 एक ट्रस्ट द्वारा दूसरे ट्रस्ट को दिए दान के 15 फीसदी हिस्से पर लगेगा टैक्स
इंदौर : ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन, इंदौर सीए शाखा और टैक्स […]
May 21, 2024 संपत्ति कर के रेट जोन में बदलाव से 71 वार्डों की 531 कालोनियां प्रभावित
इंदौर : नगर निगम ने संपत्ति कर के रेट जोन में जो बदलाव किया है, उसका असर शहर के 71 […]
April 11, 2023 लोधा लौवंशी समाज का परिचय सम्मेलन और पारिवारिक मिलन समारोह संपन्न
इंदौर : लोधा लोवंशी क्षत्रिय समाज जिला समिति इंदौर के तत्वावधान में युवक-युवती परिचय […]