बीजेपी ने महापुरुषों की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, शहीदों के परिजनों का किया सम्मान

  
Last Updated:  April 21, 2022 " 01:06 am"

इंदौर : भारतीय जनता पार्टी द्वारा 7 अप्रैल से 20 अप्रैल तक मनाए जा रहे सामाजिक न्याय पखवाड़े के तहत 20 अप्रैल समापन दिवस को “आजादी का अमृत महोत्सव“ के रूप में मनाया। नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया की आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सेना व अर्धसैनिक बल के शहीद परिवारों को सम्मानित किया गया वहीं महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण भी किया गया।

पलासिया स्थित बाल गंगाधर तिलक की प्रतिमा पर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने माल्यार्पण कर पौधारोपण किया। नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे भी इस दौरान मौजूद रहे।

इसके अतिरिक्त नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कृष्ण मुरारी मोघे, महाराजा शिवाजी प्रतिमा पर आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, सरदार पटेल प्रतिमा पर राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं विधायक आकाश विजयवर्गीय, रानी लक्ष्मीबाई प्रतिमा पर सांसद शंकर लालवानी, सदाअत खां समाधि स्थल पर अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर, महाराजा रणजीत सिंह प्रतिमा पर मधु वर्मा, महाराणा प्रताप प्रतिमा पर कैलाश शर्मा, चंद्रशेखर आजाद प्रतिमा पर सुदर्शन गुप्ता, बख्तावर सिंह प्रतिमा पर रमेश मेंदोला, हेमू कालानी प्रतिमा पर नगर उपाध्यक्ष एकलव्यसिंह गौड़़ ,वीर सावरकर प्रतिमा पर महेंद्र हार्डिया ,सरदार उधम सिंह प्रतिमा पर जीतू जिराती ,भगत सिंह प्रतिमा पर बाबूसिंह रघुवंशी एवं विवेकानंद प्रतिमा पर गोपीकृष्ण नेमा द्वारा माल्यार्पण किया गया।
शहीद परिवारों का किया सम्मान।

नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि “सामाजिक न्याय पकवाड़ा“ के अंतिम दिन ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ के उपलक्ष में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के साथ शहीद कर्नल हर्ष उदयसिंह गौर के निवास पहुँचकर उनकी धर्मपत्नी अचला गौर का सम्मान किया गया।
इसी तरह आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सेना व अर्धसैनिक बल के शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया गया। सांसद शंकर लालवानी ने गोयल नगर में शोभा लिंगवाल को सम्मानित किया। प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती ने बिचोली मर्दाना में नेहा तोमर को, विधायक मालिनी गौड़ ने लोकमान्य नगर में संध्या कुलकर्णी को, विधायक रमेश मेंदोला ने शालीमार टाउनशिप में निशा जैन को, विधायक महेन्द्र हार्डिया ने वैभव नगर में डॉली बोरिया को, विधायक आकाश विजयवर्गीय ने अनंत अपार्टमेन्ट पलासिया में सुबोध जैन को, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ने द्वारकाधीश कॉलोनी में जमुनाबाई को सम्मानित किया।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *