87 वर्षीय शिक्षिका की पार्थिव देह निजी मेडिकल कॉलेज को की गई दान, परिजनों ने पूरी की अंतिम इच्छा

  
Last Updated:  July 9, 2021 " 11:34 pm"

इंदौर : शहर की 87 महिला इंदु जोशी ने करीब 20 वर्ष पहले देहदान का संकल्प लिया था। 9 जुलाई 2021 को उनकी मृत्यु के बाद परिवार ने उनकी अंतिम इच्छा को पूरा किया। उन्होंने स्व. इंदु जोशी के पार्थिव शरीर को ससम्मान इंडेक्स अस्पताल को सौंप दिया। इंडेक्स ग्रुप के चेयरमैन सुरेश सिंह भदौरिया एवं वाइस चेयरमैन मयंक राज सिंह भदौरिया ने इस पुनीत कार्य के लिए इंदु जोशी जी के परिजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

मृत्यु के बाद भी शिक्षिका इंदु जोशी हो गई अमर।

शिक्षिका इंदु जोशी के पुत्र सुनील जोशी ने बताया कि मेरी माँ ने सन 2000 में ही देहदान करने का निर्णय ले लिया था। हम लोग भूल न जाए इसलिए वे अक्सर पूरे परिवार को देहदान के बारे में याद दिलाती रहती थी। उनकी दिली तमन्ना थी कि मरने के बाद भी उनका शरीर लोगों के काम आ सके। उनका मानना था कि मानवता के लिए शरीर दान करना इंसान के लिए सब से बड़ा पुण्य है। शिक्षिका इंदु जोशी के परिजनों ने लोगों का आह्वान किया है कि मृत्यु के बाद सभी लोगों को अंगदान के लिए आगे आना चाहिए।

इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के देहदान अधिकारी राज गोयल ने बताया कि “जब हमारे पास सुनील जोशी का कॉल आया तो हमने तुरंत ही सभी नियमों का पालन करते हुए आगे की प्रक्रिया जारी रखी। उनके देहदान के निर्णय का हम सम्मान करते हैं। शहर की मुस्कान ग्रुप का भी इस पुनीत कार्य में अहम योगदान रहा है। उन्होंने आगे बताया कि कोरोना काल के दौरान पूरा देश इस मुश्किल समय से लड़ रहा था इस कारण भी कहीं पर देहदान नहीं हो पा रहा था। कोविड के आने के बाद यह प्रदेश का पहला मामला है जब किसी मेडिकल कॉलेज में देहदान किया गया है। निश्चित रूप से अब देहदान के प्रति लोगों में और जागरूकता आएगी।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *