इंदौर : अक्षय तृतीया व भगवान परशुराम के प्राकट्य उत्सव पर सर्व ब्राह्मण युवा परिषद द्वारा बड़ा गणपति से निकाली जाने वाली शोभायात्रा की तैयारियों के लिए सोमवार 18 अप्रैल को शाम 6 बजे राजेन्द्र नगर स्थित जवाहर सभागृह टंकी हाल पर शहर के सभी प्रमुख ब्राह्मण संगठनों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों की बैठक रखी गई है। परशुराम महासभा के प्रदेश प्रभारी एवं शोभायात्रा संयोजक पं. संजय मिश्रा ने बताया कि इस अवसर पर महासभा के संरक्षक पं. राधेश्याम शर्मा गुरुजी का सम्मान भी किया जाएगा, जिन्हें हाल ही विप्र फाउंडेशन का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बैठक में सर्व ब्राह्मण युवा परिषद द्वारा आयोजित शोभायात्रा की तैयारियों पर ब्राह्मण प्रतिनिधियों के सुझाव एवं विचार जानकर निर्णय लिए जाएंगे। इसके पूर्व रविवार 17 अप्रैल को शाम 7 बजे हंसदास मठ पर सर्व ब्रह्मण समाज की ओर से ब्राह्मण एकता सम्मेलन का आयोजन भी होगा।
Related Posts
April 28, 2022 कमलनाथ ने छोड़ा नेता प्रतिपक्ष का पद, गोविंद सिंह होंगे नए नेता प्रतिपक्ष
भोपाल : मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। […]
January 4, 2022 15 से 18 वर्ष तक के बच्चों का शुरू हुआ टीकाकरण, इंदौर में पहले दिन 52 हजार बच्चों ने लगवाया टीका
इंदौर : इंदौर जिले में सोमवार से उमंग और उत्साह के साथ मिशन 15-18 प्रारंभ हुआ। इस मिशन […]
November 25, 2022 वीर सावरकर के खिलाफ राहुल गांधी की टिप्पणी का मराठी समाज ने किया जोरदार विरोध
इंदौर : कांग्रेस के नेता राहुल गांधी स्वांतत्र्य वीर सावरकर के विरुद्ध आपत्तिजनक […]
April 18, 2022 निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी के प्रकरणों में फरार, ₹10 हजार के इनामी आरोपी को क्राइम […]
March 22, 2022 कार से बरामद हुई लाखों रुपए मूल्य की अवैध विदेशी शराब, दो आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : रंगपंचमी पर शहर में अवैध अंग्रेजी शराब खपाने के पहले ही क्राइम ब्रांच इंदौर ने […]
June 22, 2025 सोनम और राज के फ्लैट से बैग गायब करने वाला प्रॉपर्टी ब्रोकर गिरफ्तार
पिस्टल, रुपए और अन्य सामान रखा था बैग में।
पकड़े गए प्रॉपर्टी ब्रोकर ने ही दिलवाया […]
October 17, 2020 देश के सबसे बड़े जयचन्द हैं दिग्विजय सिंह- बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष
इंदौर : बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह को प्रदेश […]