दोहरीकरण कार्य के चलते बीती 10 फरवरी को लिया गया था मेगा ब्लॉक।
परिवर्तित रूट से चलाई जा रही थी लंबी दूरी की ट्रेनें।
निरस्त की गई पैसेंजर ट्रेनें भी की गई बहाल।
इंदौर: उज्जैन – देवास – इंदौर के बीच रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण कार्य के के तहत कडछा से बरलाई के बीच लगभग 37 किमी के क्षेत्र में लिंकिंग, इलेक्ट्रिफिकेशन और सिग्नलिंग कार्य के लिए बीती 10 फरवरी से 24 फरवरी तक मेगा ब्लॉक लिया गया था। रेलवे के रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने बताया कि कड़छा से बरलाई सेक्शन में काम पूरा हो चुका है। इसके पूर्व दिसंबर 2020 में उज्जैन से कड़छा के बीच के क्षेत्र में काम पूरा हो चुका था। बाद में कोरोना काल के चलते काम आगे नहीं बढ़ पाया था। अब उज्जैन से बरलाई तक करीब 57 किमी रेलवे ट्रैक से जुड़ा काम पूरा हो गया है। अब बरलाई से इंदौर सेक्शन में करीब 21 किमी का काम शेष है।
120 किमी की स्पीड से हुआ ट्रायल रन।
कड़छा से बरलाई सेक्शन में दोहरीकरण कार्य पूरा होने के बाद सीआरएस (कमिश्नर रेलवे सेफ्टी) ने निरीक्षण यान के जरिए 120 किमी की स्पीड से रेलवे ट्रैक की क्षमता जांची।
रतलाम मंडल के रेलवे पीआरओ खेमराज मीणा ने बताया कि सीआरएस का क्लियरेंस मिलने के बाद परिवर्तित रूट से चलाई जा रही लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन पुनः पुराने रूट से किया जाने लगा है। इसी के साथ निरस्त की गई पैसेंजर ट्रेनों के संचालन को भी हरी झंडी दे दी गई है।
Related Posts
December 1, 2021 नए वैरिएंट आते रहेंगे, वैक्सीन ही है बचाव का उपाय- डॉ. पांडे
इंदौर : कोरोना वायरस लगभग हर तीन माह में खुद को जिंदा रखने के लिए अपना रूप बदलता रहता […]
February 8, 2023 इंदौर सीए शाखा और सिकासा को मिला देश की सर्वश्रेष्ठ ब्रांच का अवॉर्ड
आईसीएआई के दिल्ली में हुए 73 वे वार्षिक उत्सव में इंदौर ब्रांच को दिया गया […]
November 23, 2021 गृहमंत्री मिश्रा से मिले मंत्री सिलावट, ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए समुचित संसाधन उपलब्ध कराने का किया अनुरोध
इंदौर : इंदौर में बढ़ते यातायात को देखते हुए आवश्यक संसाधन/बल की आवश्यकता और नवीन […]
July 29, 2024 अंतर जिला पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में इंदौर ओवरऑल चैंपियन
60 वीं पश्चिमी ज़ोन अंतर जिला पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता वर्ष-2024 ।
खेल स्पर्धा की […]
October 25, 2023 विधानसभा 5 के रहवासियों को समस्याओं से मुक्ति दिलाना ही मेरा लक्ष्य : सत्तू पटेल
वार्ड क्रमांक 38 की सड़कों के निर्माण के लिए बनेगी अलग से योजना।
इंदौर : विधानसभा […]
December 24, 2021 पीड़ित का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाली दो सेक्स वर्कर सहित चार आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : पीड़ित को चाकू की नोक पर डरा- धमका कर मोबाइल, घड़ी व 4 हजार रुपए छीनने वाली […]
February 28, 2025 हटेगा इंदौर का बीआरटीएस, हाई कोर्ट ने दिया आदेश
तीन सौ करोड़ रुपए की लागत से लोक परिवहन के लिए बनाया गया था साढ़े 11 किमी लंबा यह […]