पंचतत्वों में विलीन हुई स्व. उमेश शर्मा की पार्थिव देह

  
Last Updated:  September 12, 2022 " 07:39 pm"

वरिष्ठ नेता, मंत्री, विधायक, महापौर सहित गणमान्य लोगों और कार्यकर्ताओं ने दी अंतिम विदाई।

प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि।

इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा के पार्थिव शरीर को जूनी इंदौर स्थित मुक्तिधाम में अंतिम विदाई दी गई। बीजेपी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा सहित प्रदेश के मंत्री, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अंत्येष्टि में शामिल हुए। रविवार दोपहर उमेश शर्मा को दिल का दौरा पड़ने पर रॉबर्ट नर्सिंग होम ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
रविवार शाम और सोमवार सुबह उनके निज निवास पर प्रदेश के गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता, कार्यकर्ता, परिचित और चाहने वाले बड़ी तादाद में अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। सोमवार दोपहर शंकर बाग छावनी स्थित निवास से अंतिम यात्रा निकली। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और अन्य नेताओं ने स्व. उमेश शर्मा की अर्थी को कंधा दिया। इसके बाद फूलों से सज्जित वाहन में अर्थी को रखा गया। स्व. शर्मा के परिजन और करीबी रिश्तेदार वाहन में सवार थे। छावनी मेनरोड से होते हुए शवयात्रा जूनी इंदौर मुक्तिधाम पहुंची, जहां स्व. उमेश शर्मा के बड़े सुपुत्र अन्वेष शर्मा ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। उनके परिवार से सुपुत्र अनुज शर्मा, उत्कर्ष शर्मा, बड़े भाई संतोष शर्मा, राजेश शर्मा, दिनेश शर्मा,धर्मपत्नी राधा शर्मा, भतीजे सोनू शर्मा,मोनू शर्मा अंकित शर्मा सहित अन्य परिजनों की उपस्थिति रही। सभी नम आंखों से स्व. उमेश शर्मा को अंतिम विदाई दे रहे थे। देखते ही देखते उमेश शर्मा की पार्थिव देह पंचतत्वों में विलीन हो गई।

उमेश शर्मा बीजेपी के दृढ़ संकल्पित कार्यकर्ता थे।

जूनी इंदौर मुक्तिधाम के सभागार में शोक संवेदना व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि उमेश शर्मा भाजपा के दृढ़ संकल्पित कार्यकर्ता थे। वे 24 घंटे पार्टी के कार्य में लगे रहते थे। मुझे समाचार सुनकर बहुत दु:ख हुआ कि उमेश जी जैसे देव तुल्य कार्यकर्ता हमारे बीच में नहीं रहे। यह केवल भाजपा की ही नहीं मेरी टीम की भी क्षति है। मैंने देखा है कि कई मंचों से वे पार्टी के विचारों को जनता के बीच रखते थे। चाहे किसी भी तरह की परिस्थिति हो, उनकी संगठन के प्रति दृढ़ प्रतिज्ञा होती थी। उमेश जी के जीवन और उनके कार्य करने की शैली से भाजपा के कार्यकर्ता बहुत कुछ सीख सकते हैं। पूरी भारतीय जनता पार्टी शोक संतप्त परिवार के साथ है। हमें स्व. उमेश जी के विचारों को आगे बढ़ाना है। मैं भारतीय जनता पार्टी की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे ऐसी प्रार्थना करता हूं।

योग्य नेतृत्वकर्ता नौजवान हमारे बीच से चला गया।

शोक सभा में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं राष्ट्रीय कवि सत्यनारायण सत्तन ने कहा कि उमेश जी ने भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में हमेशा अपने दायित्व का निर्वहन किया। आज एक योग्य नेतृत्व करता नौजवान हमारे बीच नहीं रहा। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि परिवार को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

उमेश शर्मा के साथ कई आंदोलन किए।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मन बहुत दु:खी है। वेदना में बहुत सारी यादों की बारात चल रही है। उमेश जी ने बहुत संघर्ष किया। उनके साथ हमने बहुत सारे आंदोलन किए और जेल भी गए। उमेश जी सरस्वती पुत्र होने के साथ बहुत साहसी और जुझारू व्यक्ति थे।

शोक सभा में मध्य प्रदेश सरकार की ओर से कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट, इंदौर नगर निगम की ओर से महापौर पुष्यमित्र भार्गव, कांग्रेस से मृणाल पंत, पिंटू जोशी, छोटे यादव, इंदौर प्रेस क्लब की ओर से अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने स्वर्गीय उमेश शर्मा के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी भगवानदास सबनानी, वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे, बाबूसिंह रघुवंशी, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, जिला अध्यक्ष डॉ.राजेश सोनकर, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव,इ.वि.प्रा अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी दीपक जैन, नरेंद्र शिवाजी पटेल, प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा, विधायक रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय, महेन्द्र हार्डिया, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, पूर्व आईडीए अध्यक्ष मधु वर्मा, गोपीकृष्ण नेमा, डॉ. तेजबहादूरसिंह चौहान, कैलाश शर्मा, जगमोहन वर्मा, खुरासान पठान, सुभाष चौधरी, डॉ. निशांत खरे, महामंत्री सुधीर कोल्हे, एकलव्यससिंह गौड, नारायण पटेल, मुकेश मंगल, रामदास गर्ग, सुमित मिश्रा, सुरेन्द्र वाजपेयी, अमित शुक्ला सहित गणमान्य नागरिक व बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने स्व. उमेश शर्मा को अंतिम विदाई दी।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *