मशहूर बॉलिवुड ऐक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनसमैन राज कुंद्रा को सोमवार रात को मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। राज पर अश्लील फिल्में बनाने और उनको पेड ऐप और वेबसाइट पर प्रसारित करने का आरोप है। उसे मंगलवार को अदालत में पेश कर मुम्बई पुलिस रिमांड पर लेगी। पोर्न फिल्म मेकिंग मामले में मुम्बई क्राइम ब्रांच ने रायन जॉन थार्प नामक एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। कहा जा रहा है कि रायन जॉन का राज कुंद्रा से गहरा संबंध है।
कुंद्रा ने कई अभिनेत्रियों को पोर्न इंडस्ट्री में धकेला।
बताया जाता है कि शर्लिन चोपड़ा, पूनम पांडे और गहन वशिष्ठ जैसी अभिनेत्रियों ने मुम्बई पुलिस को दिए बयान में कहा है कि राज कुंद्रा ने ही उन्हें पोर्न फिल्म इंडस्ट्री में धकेला। राज कुंद्रा पोर्न फिल्में बनाकर उन्हें ओटीटी प्लेटफार्म पर चलाता था। राज कुंद्रा ने इस कारोबार के जरिए करोड़ो रूपये कमाए।
सच बहुत जल्द सामने आएगा।
अभिनेत्री गहना वशिष्ठ को पोर्न वीडियो शूट मामले में मुम्बई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। कुछ माह बाद जेल में तबियत बिगड़ने पर उन्हें जेजे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। गहना को उसके बाद लागातार स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। राज कुंद्रा और उसके करीबी साथी रायन जॉन की गिरफ्तारी के बाद गहना वशिष्ठ की ओर से पब्लिसिटी और लीगल अफेयर्स के हेड फ्लिंन रेमेडियोज ने एक बयान जारी किया है। इसमें कहा गया है कि जल्द ही दूध का दूध और पानी का पानी होने वाला है। सच बहुत जल्द सामने आएगा।