शहर के प्रमुख बाजारों चौराहों, मार्गों के साथ ही रहवासी क्षेत्रों में चला स्वच्छता अभियान।
इन्दौर : दीपावली के दूसरे दिन मंगलवार को सुबह से ही रहवासी क्षेत्रों, बाजारों, मुख्य मार्गो,प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थानों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान का निरीक्षण करने निगम आयुक्त प्रतिभा पाल सूर्योदय के पहले ही मैदान में उतर गई। उन्होंने निरीक्षण के साथ सफाई के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने सुबह 5:00 बजे राजवाड़ा से सफाई अभियान का निरीक्षण प्रारंभ किया। उसके बाद जवाहर मार्ग, मोती तबेला, सपना संगीता रोड, भंवरकुआं चौराहा, रीजनल पार्क, चोइथराम मंडी, राजेंद्र नगर व गोपुर चौराहा, रंजीत हनुमान मंदिर, फूटी कोठी चौराहा, महू नाका चौराहा, बियाबानी रोड, मालगंज चौराहा, पीपली बाजार कपड़ा मार्केट, मुंबई बाजार, राजवाड़ा, रिवर साइड रोड, मालवा मिल चौराहा, विजयनगर चौराहा, रिंग रोड, रोबोट चौराहा, खजराना चौराहा, बंगाली चौराहा, स्कीम नंबर 140 बायपास आदि स्थानों पर पहुंचकर उन्होंने सफाई अभियान का निरीक्षण किया और सफाई व्यवस्था के संबंध में जरूरी दिशा निर्देश दिए।
मंगलवार को निगम के सफाई कर्मचारियों के साथ आई डब्ल्यूएम की टीम सफाई कार्य में लगी हुई थी। वर्कशॉप विभाग से अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध कराए गए थे। पटाखों के कचरे से पटा शहर सफाई मित्रों की तत्परता से सुबह 11 बजे तक ही एकदम चकाचक हो गया था। कहीं भी कचरे का नामोनिशान शेष नहीं रहा।
Related Posts
November 26, 2021 महाकाल मंदिर में 6 दिसम्बर से लागू होगी कोविड काल पूर्व की प्रवेश व्यवस्था
उज्जैन : श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति की बैठक कलेक्टर एवं अध्यक्ष महाकालेश्वर […]
March 26, 2021 26 मार्च से रात 9 बजे बन्द होंगे बाजार, धर्मस्थलों पर तालाबंदी, धार्मिक आयोजनों पर भी लगाई गई रोक
इंदौर : कोरोना संक्रमण की रफ्तार में आई तेजी को देखते हुए गुरुवार को आपदा प्रबंधन समूह […]
April 8, 2022 सीधी : पत्रकार व प्रदर्शनकारियों के कपड़े उतरवाने के मामले में थाना प्रभारी व एसआई लाइन अटैच
सीधी : ऊपर चित्र में अर्धनग्न खड़े दिखाई दे रहे ये लोग कोई चोर, डाकू, लुटेरे या कुख्यात […]
September 1, 2020 अजीब विरोधाभास: कोरोना ढा रहा कहर, लॉकडाउन पूरी तरह खत्म…! इंदौर : ये अजीब विरोधाभास है कि जब कोरोना का संक्रमण अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है, […]
June 16, 2020 दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सांसद लालवानी की सार्थक पहल इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश को आत्मनिर्भर बनाने के आह्वान के बाद सांसद […]
April 15, 2024 क्षेत्र क्रमांक 02 में डेढ़ लाख मतों से जिताएंगे लालवानी को
कार्यकर्ता सम्मेलन में लिया गया संकल्प।
विधानसभा 2 लाखों वोट से जीतने वाली विधानसभा […]
January 26, 2022 इंदौर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, सीएम शिवराज ने किया झंडावंदन, पेश की गई आकर्षक परेड
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर इंदौर […]