इंदौर : अवैध फायर आर्म्स के दो प्रकरणों में 03 आरोपी, घटना कारित करने के पहले ही क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्रवाई में पकड़े गए। तीनों आरोपियो के कब्जे से कुल 03 अवैध फायर आर्म्स, जिंदा कारतूस व 01 मोटरसाइकिल जब्त की गई।
मुखबिर की सूचना पर चंदन नगर क्षेत्र में दो आरोपियों को मोटर साइकिल से अवैध फायर आर्म्स के साथ घटना कारित करने की नीयत से घूमते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम (1). अयान अंसारी पिता मोहम्मद जुल्फिकार निवासी – मिल्कीपुरा , जिला उज्जैन, व (2). साहिल खान पिता इसरार निवासी बालाराम कॉलोनी जिला उज्जैन का होना बताया। आरोपियों के खिलाफ थाना चंदन नगर में 25,27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर की गई कार्रवाई की गई।
इसी अनुक्रम में मुखबिर द्वारा दी गई सूचना पर तिलकनगर थाना क्षेत्र में स्कीम न.140 के पास एक अन्य बदमाश को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम (1).हर्षित परमार पिता शरद निवासी अतिरिक्त विश्व बैंक कॉलोनी के पास, जिला उज्जैन का होना बताया। आरोपी की तलाशी लेते उसके पास से 01 पिस्टल बरामद हुई। जिसके संबंध में वैध लाइसेंस पूछने पर नही होना बताया।
आरोपी हर्षित के खिलाफ थाना तिलक नगर में 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
Related Posts
February 28, 2021 दो पहिया वाहन चोर गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, चोरी की गई 7 मोटरसाइकिलें बरामद
इंदौर : दो पहिया वाहन चोर गिरोह क्राइम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में आया है। गिरोह के कुल […]
December 30, 2023 लोक परिवहन वाहनों के खिलाफ आरटीओ की सघन मुहिम जारी
परिवहन विभाग द्वारा वाहनों की सघन जांच मुहिम जारी।
अनियमितताएं पाए जाने पर चार मैजिक […]
January 25, 2018 मध्यप्रदेश विधान सभा का बजट सत्र 26 फरवरी से भोपाल, सोमवार, 22 जनवरी, 2018 । मध्यप्रदेश की चतुर्दश विधान सभा का बजट सत्र सोमवार, 26 […]
August 3, 2023 40 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को दी गई स्वीकृति
मेयर इन कौंसिल बैठक में दी गई हरी झंडी।
प्रधानमंत्री आवास योजना के 680 ईडब्ल्युएस व […]
February 15, 2022 मॉडिफाई साइलेंसर की बुलेट चलाना दूल्हे को पड़ा महंगा, पुलिस ने काटा चालान
इंदौर : मॉडिफाई साइलेंसर की बुलेट चला रहे दूल्हे राजा को यातायात पुलिस की बधाई तो मिली […]
August 20, 2022 दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने 20 वर्ष के कारावास से किया दंडित
इंदौर : पुलिस थाना चंदन नगर पर दर्ज दुष्कर्म के अपराध में न्यायालय ने आरोपी को 20 वर्ष […]
April 8, 2021 सीएम ने किया शुक्रवार शाम से 60 घंटे के लॉकडाउन का ऐलान, दवाइयों की कमीं जल्द दूर करने का दिया भरोसा
भोपाल : आखिर जिस बात की आशंका जताई जा रही थी, वही हुआ। कोरोना संक्रमण के बेहद तेजी से […]