भोपाल: लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में 19 मई को मप्र की 8 सीटों पर भी मतदान होगा। ये सभी सीटें मालवा- निमाड़ की हैं जिनमें इंदौर, धार, देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, खंडवा और खरगौन शामिल हैं। मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ये जानकारी मप्र के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वीएल कांताराव ने दी।
18 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र।
कांताराव ने बताया कि 8 लोकसभा सीटों पर कुल 18 हजार 411 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 1157 मतदान केंद्र महिलाओं और 61 दिव्यांगों द्वारा संचालित किए जाएंगे। वृद्धजनों और गर्भवती महिलाओं को लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। 4061 क्यू लेस मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
क्विक रिस्पॉन्स टीमें तैनात।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कांताराव ने बताया कि 18 हजार में से 3636 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है। यहां सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। 246 क्विक रिस्पॉन्स टीमों का भी गठन किया गया है जो किसी भी स्थिति में चंद मिनटों में मौके पर पहुंच जाएंगी।
82 प्रत्याशी हैं चुनाव मैदान में।
8 लोकसभा सीटों पर कुल 82 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें 76 पुरुष और 6 महिलाएं शामिल हैं।
डेढ़ करोड़ मतदाता करेंगे फैसला।
प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों पर 19 मई को होनेवाले मतदान में करीब डेढ़ करोड़ मतदाता उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। इन 8 सीटों में से 7 फिलहाल बीजेपी के पास हैं।
Related Posts
March 11, 2022 बारिश व ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का सांसद लालवानी ने लिया जायजा,सर्वे के दिए निर्देश
इंदौर : पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान होने की खबर मिलने के बाद […]
June 25, 2021 उपायुक्त सिन्हा को नगरीय प्रशासन विभाग ने एकतरफा किया रिलीव
इंदौर : उपायुक्त लता अग्रवाल का तबादला तो निरस्त हो गया पर नगर निगम के एक अन्य उपायुक्त […]
January 30, 2022 मादक पदार्थों की तस्करी कर रहा आरोपी गिरफ्तार,डेढ़ लाख रुपए कीमत की ब्राउन शुगर जब्त
इंदौर : ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) की तस्करी करने वाला आरोपी, […]
May 16, 2022 15 दिवसीय बाल संस्कार शिविर का रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ हुआ समापन
इंदौर : वंदन हैं समस्त शिक्षकों को जिन्होंने मात्र 15 दिनों की अवधि में बच्चों को अनेक […]
February 12, 2022 पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लाया गया गबन का इनामी आरोपी
इंदौर : धोखाधडी के प्रकरण के फरार व इनामी आरोपी को क्राईम ब्रॉच इंदौर ने पश्चिम बंगाल […]
January 16, 2017 41 हजार संविदा शिक्षकों की भर्ती जल्द, सोमवार को कैबिनेट की बैठक भोपाल। ब्यूरो। कई सालों से अटकी संविदा शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। राज्य […]
October 15, 2020 सिंधिया ने अहंकारी चुन्नू- मुन्नू की बन्द करवा दी दुकान- विजयवर्गीय
इंदौर : 2018 का विधानसभा का चुनाव कांग्रेस ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के चेहरे को आगे कर […]