100 शेड, 100 ओटले एवं 100 से अधिक स्टॉल हटाए।
शहर का यातायात हो रहा था प्रभावित।
इन्दौर : सड़क किनारे फुटपाथ पर सामान रखकर व्यवसाय करने वालों के साथ ही सर्विस रोड एवं मेन रोड पर शेड एवं स्टाल लगाकर व्यवसाय करने वालों के खिलाफ शनिवार को नगर निगम ने कार्रवाई की। रणजीत हनुमान मंदिर से फूटी कोठी रोड तक, दशहरा मैदान से अन्नपूर्णा तक तथा फूटी कोठी चौराहे से आसपास के सर्विस रोड एवं फुटपाथ से उपायुक्त लता अग्रवाल के निर्देशन में निगम की रिमूवल एवं मार्केट टीम द्वारा 100 से अधिक शेड, ओटले व स्टॉल हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान सड़क पर रखा सामान भी जब्त कर लिया गया। कार्रवाई के दौरान रिमूवल विभाग के बबलू कल्याणे एवं निगम कर्मचारी उपस्थित थे।
चाय वाले का अतिक्रमण हटाया।
कार्रवाई के दौरान ट्रैफिक पुलिस का दल भी ट्रैफिक में बाधक अतिक्रमण हटाने पहुंचा। खासकर येवले चाय वाले के फुटपाथ और सड़क पर किए अतिक्रमण हटाने के साथ उसे कड़ी चेतावनी भी दी गई।
Related Posts
August 3, 2020 कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ अस्पताल के स्टॉफ ने मनाया रक्षा बंधन का पर्व इंदौर : महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, इंदौर से संबद्ध महाराजा तुकोजीराव […]
April 2, 2025 आवाज आपके व्यक्तित्व और सोच की परिचायक होती है : विजय विक्रम सिंह
भविष्य में एआई का इंपैक्ट कितना होगा यह कहना कठिन है, लेकिन ह्यूमन क्रिएटिविटी की जगह […]
June 30, 2024 नई दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय विमानतल की पार्किंग की छत गिरी
कई कारें क्षतिग्रस्त, एक कैब चालक की मौत, 08 लोग घायल।
टर्मियल - 01 पर हुआ […]
September 8, 2023 इंदौर जिले में बीते 48 घंटों में औसत पौने तीन इंच बारिश
कभी झमाझम तो कभी धीमी बारिश का जारी है सिलसिला।
जिले में सर्वाधिक पौने चार इंच से […]
July 24, 2021 पीएम मोदी ने भी देखा ओलिम्पिक का उदघाटन समारोह, भारतीय दल का बढाया उत्साह
नई दिल्ली : जापान की राजधानी टोक्यो में आयोजित 32 वे ओलिम्पिक खेलों का उद्घाटन समारोह […]
December 1, 2024 रिलायंस इंडस्ट्रीज मीडिया विजिबिलिटी रैंकिंग में बनी भारत की नंबर वन कंपनी
इंदौर : रिलायंस इंडस्ट्रीज़ राजस्व, मुनाफ़े, मार्केट वैल्यू और सोशल इंपैक्ट के मामले […]
April 28, 2024 अमेरिका में भीषण सड़क हादसे में तीन भारतीय महिलाओं की मौत
गुजरात के आनंद की निवासी थी तीनों महिलाएं।
वाशिंगटन: अमेरिका के साउथ कैरोलिना प्रांत […]